iCloud नोट्स
आप नोट्स को iCloud में स्टोर कर सकते हैं ताकि आप उन्हें अपने सभी उपकरणों और साथ ही iCloud.com पर देख और संपादित कर सकें। iCloud में स्टोर किए गए नोट्स, नोट्स ऐप के साइडबार में iCloud के नीचे दिखाई देते हैं। यदि साइडबार में iCloud दिखाई नहीं देता है तो आपको iCloud में साइन इन करना होगा और iCloud प्राथमिकताओं में नोट्स सुविधा चालू करनी होगी।
Apple मेनू
> सिस्टम प्राथमिकता चुनें, iCloud पर क्लिक करें, फिर नोट्स को ऑन करने के लिए उसके चेकबॉक्स का चयन करें।