आपके Mac पर स्टोर किए हुए नोट्स

ऑनलाइन खाते के बजाए आप अपने Mac पर नोट्स स्टोर कर सकते हैं (जैसे कि आपका iCloud खाता)। यदि आप अपने Mac पर नोट्स स्टोर करते हैं तो वे आपके अन्य डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होते।

आपके Mac पर स्टोर किए हुए नोट्स साइडबार में “मेरे Mac पर” के अंतर्गत दिखाई पड़ते हैं। यदि आपको साइडबार में “मेरे Mac पर” नहीं दिखता है, तो आप इसे सक्षम कर सकते हैं।

नोट्स > प्राथमिकता चुनें, फिर “मेरे Mac पर खाता अक्षम करें” चेकबॉक्स चुनें।

नोट : यदि आप बाद में “मेरे Mac पर” खाता अक्षम करते हैं तो आपके अन्य खातों (जैसे iCloud खाता) के नोट्स प्रभावित नहीं होंगे।