macOS Monterey 12

Mac पर संदेश में वार्तालाप से एक रिमाइंडर बनाएँ
जब किसी संदेश में किसी निर्दिष्ट समय पर कुछ करने का अनुरोध होता है, (उदाहरण के लिए, “मुझे शाम 6:00 बजे फ़ोन करें”) तो आप रिमाइंडर बना सकते हैं।
अपने Mac पर संदेश ऐप
में, कोई वार्तालाप चुनें।अनुरोध वाला संदेश ढूंढें, फिर रेखांकित टेक्स्ट पर कंट्रोल-क्लिक करें और “रिमाइंडर बनाएँ” चुनें।
कोई रिमाइंडर तब भी बनाया जा सकता है, जब कोई आपसे कुछ करने के लिए कहता है (उदाहरण के लिए, “क्या कल आप दूध लाएँगे?”) और आप जवाब देते हैं (जैसे, “हाँ,” या ऐसा ही कोई जवाब)। Siri के सुझावों के अंतर्गत रिमाइंडर ऐप
में सुझाया गया रिमाइंडर दिखाई देता है।