ईमेल खाते के प्रकार

आप मेल में विभिन्न प्रकार के ईमेल खातों का उपयोग कर सकते हैं। सबसे व्यापक रूप से उपयोग होने वाले खाता प्रकारों में शामिल हैं:

  • iCloud खाते: अपने Mac पर मेल का उपयोग करें और अपने ऐसे अन्य डिवाइस पर अपने संदेशों और मेलबॉक्स तक तुरंत ऐक्सेस प्राप्त करें, जिन पर आप iCloud मेल का उपयोग करते हैं।

  • IMAP खाते: संदेश एक मेल सर्वर पर संग्रहीत होते हैं जब तक कि आप उन्हें डिलीट नहीं करते हैं। जब आपका खाता सर्वर से कनेक्ट होता है, तो वह सिंक किया जाता है ताकि संदेश जो आपके Mac पर हैं वही सर्वर पर हों। संदेश विभिन्न कंप्यूटर और स्थान से, जहाँ आप खाते का उपयोग करते हैं, ऐक्सेस करने योग्य होते हैं।

  • Microsoft Exchange खाते: IMAP खाते की तरह, संदेश एक मेल सर्वर पर संग्रहीत होते है और विभिन्न कंप्यूटर और स्थान से, जहाँ आप खाते का उपयोग करते हैं, ऐक्सेस करने योग्य होते हैं आप कुछ सीमाओं के साथ एक Exchange खाते में ध्वज का उपयोग कर सकते हैं।

    Exchange खाते का सेटअप मेल में करने के लिए, Exchange सर्वर को Exchange वेब सेवाएँ (EWS) का समर्थन करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अपने सर्वर व्यवस्थापक से संपर्क करें।

  • POP खाते: संदेश एक मेल सर्वर पर संग्रहीत होते हैं और जब आप अपने खाते का उपयोग करते हैं तब वे आपके Mac पर डाउनलोड हो जाते हैं। संदेश सर्वर ही पर रहते हैं जब तक की वे सर्वर से डिलीट न किए जाएँ।