Find My ऐप का उपयोग करके पारिवारिक सदस्यों के डिवाइस का पता लगाएँ
जब आप परिवार में शामिल होते हैं, तो आप Find My ऐप का उपयोग कर परिवार के अन्य सदस्यों की उनके Mac, iOS और iPadOS डिवाइस, Apple Watch (watchOS 3 या बाद के संस्करण) और AirPods ढूँढने में सहायता कर सकते हैं। ग़ायब Mac का पता लगाने के लिए “Find My” ऐप को सेटअप करें देखें।
अपने परिवार के डिवाइस को ढूँढने के लिए:
Mac कंप्यूटर पर Apple ID प्राथमिकताओं के iCloud पेन में "मेरा Mac ढूँढें" चयनित होना चाहिए।
iOS और iPadOS डिवाइस में (सेटिंग्ज़ > iCloud में) Find My ऐप चालू होना चाहिए।
Apple Watch में watchOS 3 या बाद का संस्करण होना चाहिए।
डिफ़ॉल्ट रूप से, आप प्रत्येक परिवार के सदस्य के लिए डिवाइस का स्थान देख सकते हैं। यदि किसी ने शेयरिंग बंद कर दिया है, तो आपको डिवाइस का पता लगाने के लिए उनको शेयरिंग वापस चालू करना होगा। अपने पारिवारिक शेयरिंग समूह में अन्य लोगों के साथ अपना स्थान साझा करना बंद करें देखें।
इससे पहले कि आप अपने परिवार के डिवाइस का पता लगाने में सहायता कर सकें, आपको परिवार में शामिल होना आवश्यक है।
iOS या iPadOS डिवाइस का उपयोग करके परिवार के सदस्यों के डिवाइस का पता लगाने की जानकारी के लिए iPhone, iPad या iPod touch के लिए यूज़र गाइड में “परिवार के सदस्य के गुम डिवाइस का पता लगाएँ” देखें।