
Mac पर ट्रैकपैड हस्तलेखन इनपुट स्रोत का परिचय
यदि आपके पास ट्रैकपैड है, तो आप चीनी (पारंपरिक या सरलीकृत) या कैंटोनीज़ वर्णों और विराम चिह्नों को दर्ज करने के लिए अपनी उँगली से ट्रैकपैड हस्तलेखन इनपुट स्रोत का उपयोग कर सकते हैं।

ट्रैकपैड हस्तलेखन का उपयोग करने के लिए आपकोहस्तलेखन इनपुट स्त्रोत जोड़ना पड़ता है, फिर मेनू बार में इनपुट मेनू से हस्तलेखन चुनना पड़ता है।
यदि आपके Mac में Touch Bar है, तो आप Control Strip में हस्तलेखन बटन
जोड़कर ट्रैकपैड हस्तलेखन विंडो तेज़ी से खोल सकते हैं। Touch Bar को कस्टमाइज़ करें देखें।
जब ट्रैकपैड हस्तलेखन विंडो खुली होती है, तब आप स्क्रीन पर पॉइंटर को न देख सकते हैं और न ही ले जा सकते हैं। विंडो को बंद किए बिना पॉइंटर का उपयोग करने के लिए एस्केप कुंजी दबाएँ; हस्तलेखन को फिर से शुरू करने के लिए ट्रैकपैड हस्तलेखन विंडो में कहीं भी क्लिक करें। विंडो को बंद करने के लिए कंट्रोल-शिफ़्ट-स्पेस बार दबाएँ या विंडो के शीर्ष-बाएँ कोने में
“बंद करें” पर क्लिक करें।
ट्रैकपैड हस्तलेखन का उपयोग करने के बारे में जानने के लिए इनपुट मेनू में चीनी या कैंटोनीज़ इनपुट स्रोत पर स्विच करें, इनपुट मेनू से सहायता चुनें, फिर "हस्तलेखन" की खोज करें।