Mac पर Dock प्राथमिकता बदलें
अपने Mac पर, Dock में आइकॉन का आकार बदलने, Dock खिसकाने या छिपाने इत्यादि के लिए Dock सिस्टम प्राथमिकता का उपयोग करें।
इन प्राथमिकताओं को बदलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, फिर Dock पर क्लिक करें।
मेरे लिए Dock प्राथमिकता खोलें
विकल्प | वर्णन |
---|---|
आकार | स्लाइडर खिसकाकर Dock का आकार बदलें। |
आवर्धन | आइकॉन पर पॉइंटर ले जाकर उन्हें आवर्धित करें। आवर्धन आकार चुनने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें। |
स्क्रीन पर अवस्थित करें | स्क्रीन के बाएँ, नीचे या दाएँ किनारे पर Dock का स्थान निर्धारण करने को चुनें। |
इनके प्रयोग से विंडो मिनिमाइज़ करें | विंडो मिनिमाइज़ करते समय प्रयुक्त विज़ुअल प्रभाव चुनें। |
दस्तावेज़ खोलते समय टैब को वरीयता दें | चुनें कि कब आप चाहते हैं कि दस्तावेज़ किसी टैब में खुले (नई विंडो के बदले) : हमेशा, केवल फ़ुल स्क्रीन में कार्य करते समय, या स्वयं (केवल तब जब आप दस्तावेज़ को उस तरक खोलते हैं)। |
ये करने के लिए विंडो के शीर्षक बार पर डबल-क्लिक करें | मिनिमाइज़ करें : ऐप विंडो को Dock में मिनिमाइज़ करें। ज़ूम करें : Dock और मेनू बार के बीच स्थान भरने के लिए विंडो फैलाएँ। यदि Dock स्क्रीन के बगल में है, तो विंडो मेनू बार के नीचे के स्थान से लेकर Dock के बगल के स्थान को भर देता है। |
विंडो को ऐप्लिकेशन आइकॉन में मिनिमाइज़ करें | ऐप विंडो को Dock में ऐप आइकॉन में मिनिमाइज़ करें। यदि विकल्प अचयनित होता है, तो विंडो Dock के एक क्षेत्र में मिनिमाइज़ होता है। |
ऐप्लिकेशन खोलना एनिमेट करें | ऐप्स खोलने पर आइकॉन बाउंस कराएँ। |
ऑटोमैटिकली Dock छिपाएँ और दिखाएँ | उस समय Dock छिपाएँ जब आप इसका उपयोग नहीं करते हैं। छिपा हुआ Dock देखने के लिए, पॉइंटर को स्क्रीन के उस किनारे पर ले जाएँ जहाँ Dock स्थित है। |
खुले ऐप्लिकेशन के लिए संसूचक दिखाएँ | ऐप खुले होने पर Dock में ऐप आइकॉन के नीचे एक छोटा काला डॉट दिखाएँ। |
Dock में हाल के ऐप्लिकेशन दिखाएँ | हाल में खोले गए ऐप्स (यदि वे पहले से Dock में शामिल नहीं हैं) को Dock के एक छोर पर दिखाएँ। |