APFS
Apple File System का संक्षेपाक्षर APFS, Mac कंप्यूटर की डिफ़ॉल्ट फ़ाइल सिस्टम है और इसमें सशक्त एन्क्रिप्शन, स्पेस शेयरिंग, स्नैपशॉट, शीघ्र डाइरेक्टरी साइज़िंग और बेहतर फ़ाइल सिस्टम जैसी बुनियादी चीज़ें मौजूद हैं। हालाँकि APFS को हालिया Mac कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाले फ़्लैश/SSD स्टोरेज के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, लेकिन इसे पारंपरिक हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) और बाहरी, सीधे रूप से कनेक्ट किए गए स्टोरेज वाले पुराने सिस्टम के साथ भी उपयोग किया जा सकता है। macOS बूट करने योग्य और डेटा वॉल्यूम दोनों के लिए APFS का समर्थन करता है।
APFS फ़ाइल सिस्टम माँग के अनुसार डिस्क स्पेस आवंटित करता है। जब एक APFS कंटेनर (पार्टिशन) में एकाधिक वॉल्यूम हों, तो कंटेनर के ख़ाली स्थान को शेयर किया जाता है और आवश्यकता के अनुसार व्यक्तिगत वॉल्यूम में आवंटित किया जा सकता है। हर वॉल्यूम समग्र कंटेनर के केवल हिस्सों का उपयोग करता है इसलिए उपलब्ध आकार कंटेनर के कुल आकार में से कंटेनर में सभी वॉल्यूम का आकार घटाने पर मिलता है।