Siri चालू करें

यदि आप Siri के बंद होने पर उसका उपयोग करने की कोशिश करते हैं, तो आपको Siri को सक्षम करने के लिए कहा जा सकता है। आप सिस्टम सेटिंग में जाकर भी Siri को चालू कर सकते हैं।

नोट : Siri का उपयोग करने के लिए आपका इंटरनेट से कनेक्टेड होना आवश्यक है।

  1. अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप सिस्टम सेटिंग्ज़ आइकॉन पर जाएँ।

  2. साइडबार में Siri पर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

  3. “Siri चालू करें” पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Siri को चालू करने के बाद, आप Siri सेटिंग को और आगे कस्टमाइज़ कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपनी आवाज़ से Siri को सक्रिय करने के लिए “Hey Siri” या “Siri” को सक्षम कर सकते हैं और चुन सकते हैं कि Siri की आवाज़ कैसी हो।