Finder साइडबार

Finder विंडो में एक साइडबार होता है जो आपके द्वारा अक्सर उपयोग किए जाने वाले आइटम का तेज़ी से ऐक्सेस देता है।

यदि आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो कंट्रोल-कमांड-S दबाएँ।

साइडबार तीन सेक्शन में विभाजित होता है : पसंदीदा, स्थान और टैग। यदि आपको किसी सेक्शन में कोई आइटम दिखाई नहीं देता है, तो हो सकता है कि वे छिपे हुए हों—किसी भी छिपे हुए आइटम को दिखाने के लिए सेक्शन की दाईं ओर ऐरो पर क्लिक करें।

Finder साइडबार को कस्टमाइज़ करने के लिए, Dock में Finder आइकॉन पर क्लिक करें, Finder > सेटिंग चुनें, साइडबार पर क्लिक करें, फिर वे आइटम चुनें, जिन्हें आप हर एक सेक्शन में देखना चाहते हैं। Finder साइडबार सेटिंग में चुने जाने पर “हालिया” और “शेयर किए गए” हमेशा “पसंदीदा” सेक्शन के ऊपर दिखाई देते हैं और उन्हें मूव नहीं किया जा सकता है। आप “पसंदीदा” और टैग सेक्शन में आइटम का क्रम बदल सकते हैं, लेकिन स्थान सेक्शन में नहीं।