पावर बटन (लॉक-की या Touch ID)
लॉक-की वाले MacBook Neo पर अपना Mac लॉक करने के लिए लॉक-की दबाएँ। अपने MacBook Neo को अनलॉक करने के लिए लॉक-की दबाएँ, फिर अपना पासवर्ड दर्ज करें।
Touch ID वाले MacBook Neo पर अपना Mac अनलॉक या लॉक करने, वेबसाइट पर साइन इन करने या Apple Pay से ख़रीदारी करने के लिए Touch ID का उपयोग करें।
जब आपका Mac शटडाउन हो जाता है, तो आप अपना Mac चालू करने के लिए पावर बटन (लॉक-की या Touch ID) दबा सकते हैं। (आप अपना Mac चालू करने के लिए अपने कीबोर्ड पर कोई भी “की” दबा सकते हैं या ट्रैकपैड पर क्लिक कर सकते हैं।)