स्लाइड नेविगेटर
स्लाइड नेविगेटर स्लाइड थंबनेल की लंबवत सूची है जो स्लाइड दृश्य में Keynote विंडो के बाईं ओर दिखाई देती है। स्लाइड विशेष पर जाने के लिए आप थंबनेल पर क्लिक कर सकते हैं या अपनी प्रस्तुति को फिर से व्यवस्थित करने के लिए उन्हें ड्रैग कर सकते हैं।
![स्लाइड नेविगेटर।](https://help.apple.com/assets/5E5D8C9209462206663369DE/5E5D8CAA0946220666336A0B/hi_IN/e777fe63b3e97f2093a800f83ba12007.png)
आप स्लाइड दृश्य में स्लाइड नेविगेटर प्रदर्शित करने के लिए इनमें से कोई एक काम कर सकते हैं:
ज़ूम स्तर को “फ़िट” या छोटा करने हेतु घटाने के लिए स्लाइड पिंच करें।
स्लाइड के शीर्ष-बाएँ कोने में स्लाइड संख्या दिखाने वाले बटन पर टैप करें।