आउटलाइन दृश्य
आउटलाइन दृश्य स्लाइड नैविगेटर में प्रत्येक स्लाइड की थंबनेल इमेज के साथ आपकी स्लाइड की टेक्स्ट आउटलाइन दिखाता है। जब आप प्रेज़ेंटेशन की आउटलाइन बनाते हैं, तो यह डिफ़ॉल्ट दृश्य है। यदि किसी स्लाइड में एक या अधिक प्लेसहोल्डर शामिल हैं, तो टेक्स्ट आउटलाइन में वे भी प्रदर्शित होते हैं। आप आउटलाइन दृश्य में टेक्स्ट जोड़कर संपादित कर सकते हैं, इमेज और वीडियो रख सकते हैं और स्लाइड का फ़ॉर्मैट बदल सकते हैं। टेक्स्ट-रिच प्रेज़ेंटेशन बनाने या किसी नए प्रेज़ेंटेशन का शुरुआती ड्राफ़्ट बनाने के लिए यह उपयोगी है।
स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित
पर टैप करें, “दृश्य विकल्प” पर टैप करें, फिर आउटलाइन चुनें।
