ऑब्जेक्ट
ऑब्जेक्ट ऐसी किसी भी वस्तु को कहते हैं, जिसे आप स्लाइड पर रखते हैं जिसमें इमेज (तस्वीरें), टेक्स्ट बॉक्स, आकृतियाँ, टेबल और चार्ट शामिल हैं।
स्लाइड पर कोई ऑब्जेक्ट जोड़ने के लिए
या अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित टूलबार पर किसी एक ऑब्जेक्ट बटन पर टैप करें, फिर मेन्यू में से कोई ऑब्जेक्ट चुनें।

ऑब्जेक्ट जोड़ने के बाद, आप उसे स्लाइड पर जहाँ चाहे ड्रैग कर सकते हैं, उसमें कॉन्टेंट जोड़ सकते हैं और उसके स्वरूप को बदल सकते हैं।
आप कुछ ऑब्जेक्ट (आकृतियों, इमेज, वीडियो, समीकरणों और इमेज गैलरी) को आकृति या टेक्स्ट बॉक्स के भीतर टेक्स्ट के साथ इनलाइन भी रख सकते हैं, ताकि आपके टाइप करते समय वे टेक्स्ट के साथ-साथ मूव करें।