विश्वसनीय नीति

विश्वसनीय नीति यह निर्धारित करती है कि कोई सर्टिफ़िकेट निर्धारित उपयोग के लिए मान्य है या नहीं। कोई सर्टिफ़िकेट कुछ उपयोगों के लिए मान्य और अन्य उपयोगों के लिए अमान्य हो सकता है।

macOS यह निर्धारित करने के लिए अनेक विश्वसनीय नीतियों का उपयोग करता है कि सर्टिफ़िकेट विश्वसनीय है। प्रत्येक सर्टिफ़िकेट की भिन्न नीति हो सकती है। कीचेन ऐक्सेस में, आप सर्टिफ़िकेट के विश्वसनीय सेक्शन में सर्टिफ़िकेट विश्वसनीय नीति का विवरण देख सकते हैं।