Siri से पूछें
नोट : Siri का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट से कनेक्टेड होना चाहिए।
Siri को कुछ करने के लिए कहने से पहले आपको उसे सक्रिय करना आवश्यक है। अपने iPhone पर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
अपनी आवाज़ से : कहें “Siri” या “Hey Siri” (अगर यह विकल्प उपलब्ध है और Siri सेटिंग में चालू है)। यह जाँचने के लिए iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें कि क्या “Hey Siri” या “Siri” आपके डिवाइस और भाषा के लिए उपलब्ध है।
Face ID वाले iPhone पर : साइड बटन दबाकर रखें।
होम बटन वाले iPhone पर : होम बटन को दबाकर रखें
EarPods के साथ : मध्य बटन या कॉल बटन को दबाकर रखें
CarPlay के साथ : स्टियरिंग व्हील पर वॉइस कमांड बटन को दबाए रखें या CarPlay होम स्क्रीन पर होम बटन को दबाए रखें।
Siri Eyes Free के साथ : अपने स्टियरिंग व्हील पर वॉइस कमांड बटन को दबाए रखें।