मार्गनिर्देश बटन

दिशानिर्देश बटन के कई अलग-अलग प्रकटन होते हैं :

  • प्लान

  • दिशानिर्देश

  • एक्सप्लोर, ड्राइविंग या सैटेलाइट नक़्शा चयनित होने पर, आपका डिफ़ॉल्ट यात्रा मोड (ड्राइविंग , पैदल चलना या साइक्लिंग ) और आपके वर्तमान स्थान से गंतव्य तक अनुमानित यात्रा समय।

  • जब ट्रैंज़िट नक़्शा चुना जाता है, तो ट्रैंज़िट मोड़ और आपके मौजूदा स्थान से गंतव्य तक अनुमानित यात्रा समय।

कोई अलग नक़्शा चुनने के लिए दाईं ओर मौजूद बटन पर टैप करें।

अपना डिफ़ॉल्ट यात्रा मोड बदलने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > नक़्शा पर जाएँ, फिर पसंदीदा यात्रा प्रकार के नीचे कोई विकल्प चुनें।