AutoMix
AutoMix गीतों के बीच DJ की तरह निर्बाध रूप से ट्रांज़िशन करता है। AutoMix iOS 26, iPadOS 26, macOS 26, visionOS 26 या बाद के संस्करण वाले iPhone, iPad, Apple silicon वाले Mac और Apple Vision Pro पर Apple Music कैटलॉग के संगीत की मदद से काम करता है।
संगीत के आधार पर, AutoMix ऑटोमैटिकली सबसे अच्छा ट्रांज़िशन चुनता है। उदाहरण के लिए, AutoMix किसी ट्रैक की शुरूआत और अंत में मौन को हटा सकता है या जब उपयुक्त हो, तो अधिक जटिल ट्रांज़िशन के बजाए कोई आसान क्रॉसफ़ेड कर सकता है।
नोट : ऐल्बम और कुछ शैलियाँ बिना ट्रांज़िशन के चलती हैं।
AutoMix डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है। आप इसे क़तार या सेटिंग में बंद कर सकते हैं।