Siri से पूछें

नोट : Siri का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट से कनेक्टेड होना चाहिए।

Siri को कुछ करने के लिए कहने से पहले आपको उसे सक्रिय करना आवश्यक है।

इनमें से कोई एक काम करके Siri को सक्रिय करें :

  • अपनी आवाज़ से : कहें “Siri” या “Hey Siri” (अगर यह विकल्प उपलब्ध है और Siri सेटिंग में चालू है)। यह जाँचने के लिए iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें कि क्या “Hey Siri” या “Siri” आपके डिवाइस और भाषा के लिए उपलब्ध है।

  • iPad पर बटनों का उपयोग करें : Touch ID वाले iPad पर टॉप बटन दबाए रखें या होम बटन वाले iPad पर होम बटन दबाए रखें।

  • आपके iPad से कनेक्ट किए गए हेडफ़ोन का इस्तेमाल करें : अपने EarPods पर सेंटर बटन या कॉल बटन दबाए रखें। AirPods के लिए AirPods यूज़र गाइड में Siri सेटअप करें देखें।