iPad पर किताब ऐप में PDF पढ़ें

आप मेल, संदेश और अन्य ऐप्स में प्राप्त PDF को किताब ऐप में खोल और सहेज सकते हैं।

नोट : Apple Books सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

किताब में प्राप्त PDF खोलें

  1. PDF अटैचमेंट खोलने के लिए उस पर टैप करें।

  2. शेयर बटन पर टैप करें, फिर विकल्पों की सूची में से किताब पर टैप करें।

किताब में PDF शेयर करें या प्रिंट करें

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर PDF के नीचे अधिक बटन पर टैप करें।

  3. शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर AirDrop, मेल या संदेश जैसे शेयर विकल्प चुनें या प्रिंट पर टैप करें।

Apple सहायता आलेख AirPrint के बारे में देखें।

किताब में PDF चिह्नित करें

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. PDF खोलें।

  3. पृष्ठ पर टैप करें, फिर ड्रॉइंग और ऐनोटेशन टूल का इस्तेमाल करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर मार्कअप बटन पर टैप करें।