iPad पर VoiceOver चालू करें और उसका अभ्यास करें

VoiceOver (जो जेस्चर-आधारित स्क्रीन रीडर है) की मदद से, आप iPad का इस्तेमाल तब भी कर सकते हैं, जब आप स्क्रीन नहीं देख पाते हों। VoiceOver आपकी स्क्रीन पर मौजूद चीज़ों का ऑडियो विवरण प्रदान करता है—उदाहरण के लिए, आप बैटरी का स्तर, किस का कॉल आ रहा है या आपकी उँगली किस आइटम पर है जैसी चीज़ें सुन सकते हैं। आप VoiceOver की बोलने की आवाज़ भी अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

जब आप स्क्रीन टच करते हैं या उस पर अपनी उँगली ड्रैग करते हैं, VoiceOver उस आइटम का नाम बोलता है जिस पर आपकी उँगली है, जिसमें आइकॉन और टेक्स्ट शामिल हैं। आइटम के साथ इंटरैक्ट करने के लिए, जैसे बटन या लिंक या किसी अन्य आइटम पर नैविगेट करने के लिए, VoiceOver जेस्चर का इस्तेमाल करें

जब आप किसी नई स्क्रीन पर जाते हैं, तो VoiceOver एक ध्वनि चलाता है, फिर स्क्रीन पर मौजूद पहले आइटम का नाम चुनता है और बोलता है (आमतौर पर ऊपरी-बाएँ कोने में)। VoiceOver बताता है कि स्क्रीन कब लैंडस्केप या पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में बदल रही है, स्क्रीन कब डिम या लॉक हो रही है और जब आप iPad चालू करते हैं तो लॉक स्क्रीन पर क्या सक्रिय हो रहा है।

VoiceOver चालू या बंद करें

महत्वपूर्ण : VoiceOver उस जेस्चर को बदल देता है, जिसे आप iPad नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। VoiceOver चालू होने पर, आपको iPad चलाने के लिए VoiceOver जेस्चर का इस्तेमाल करना होगा।

VoiceOver चालू या बंद करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक करें :

  • सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ, फिर VoiceOver चालू या बंद करें।

  • अगर आपने कंट्रोल सेंटर में VoiceOver जोड़ा है, उस का इस्तेमाल करें।

  • अगर आपने VoiceOver चालू करने के लिए ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट को सेटअप किया है, इस का इस्तेमाल करें।

Siri: ऐसा कुछ Siri से पूछें, “Turn on VoiceOver.” Siri को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें

Siri को VoiceOver चालू होने का पता चल जाता है, और आप अक्सर इसकी मदद से स्क्रीन पर प्रदर्शित जानकारी से अधिक सुन सकते हैं। आप VoiceOver का इस्तेमाल करके वह भी पढ़ सकते हैं जो Siri से दिखाया जाता है।

VoiceOver सीखने के लिए इंटरऐक्टिव ट्यूटोरियल का इस्तेमाल करें

आप इंटरऐक्टिव VoiceOver ट्यूटोरियल के साथ VoiceOver की बुनियादी बातें सीख सकते हैं और आवश्यक जेस्चर का अभ्यास कर सकते हैं।

VoiceOver के चालू होने पर, सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ, फिर शुरू करने के लिए VoiceOver ट्यूटोरियल पर टैप करें।

VoiceOver जेस्चर का अभ्यास करें

आप VoiceOver अभ्यास क्षेत्र का इस्तेमाल करके VoiceOver जेस्चर को सुरक्षित रूप से आज़मा सकते हैं और यह सुन सकते हैं कि वे क्या करते हैं — ऐसा बिना किसी कार्रवाई के या iPad को प्रभावित किए बिना किया जा सकता है।

अपने लिए सबसे अच्छी तकनीक जानने के लिए विभिन्न तकनीक आज़माएँ। अगर कोई जेस्चर काम नहीं करता है, तो विशेष रूप से डबल टैप या स्वाइप जेस्चर के लिए तेज़ी से मूवमेंट करके देखें। स्वाइप करने के लिए अपनी उँगली या उंगलियों से स्क्रीन को तेज़ी से ब्रश करने का प्रयास करें। मल्टीफिंगर जेस्चर का इस्तेमाल करके सबसे बेहतर नतीजों के लिए अपनी उँगलियों के बीच कुछ जगह छोड़कर स्क्रीन को टच करें।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ।

  2. VoiceOver चालू करें, VoiceOver अभ्यास पर टैप करें, फिर शुरू करने के लिए डबल टैप करें।

  3. एक, दो, तीन और चार उँगलियों से निम्नलिखित जेस्चर का अभ्यास करें :

    • टैप करें

    • डबल टैप करें

    • ट्रिपल टैप करें

    • बाएँ, दाएँ, ऊपर या नीचे स्वाइप करें

  4. अभ्यास समाप्त करने के बाद, पूर्ण पर टैप करें, फिर बाहर निकलने के लिए डबल-टैप करें।