iPad पर टेक्स्ट को पढ़ना आसान बनाएँ
आप iPad पर टेक्स्ट का आकार बड़ा करके, इसे बोल्ड आदि बनाकर टेक्स्ट को पढ़ना आसान बना सकते हैं।

टेक्स्ट को बड़ा करें और बोल्ड बनाएँ
आप सभी समर्थित ऐप्स (कैलेंडर, मेल, संदेश, नोट्स, सेटिंग्ज़ और इस से भी ज़्यादा सहित) के लिए कोई एकल पसंदीदा टेक्स्ट आकार सेट कर सकते हैं। आप बोल्ड टेक्स्ट भी चालू कर सकते हैं।
सेटिंग्ज़
> ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।निम्नलिखित में से कोई भी एक काम करें :
टेक्स्ट बड़ा करें : बड़े टेक्स्ट पर टैप करें, फिर टेक्स्ट का आकार ऐडजस्ट करने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें।
अतिरिक्त टेक्स्ट आकार के लिए, बड़े ऐक्सेसिबिलिटी आकार चालू करें।
टेक्स्ट घना करें : बोल्ड टेक्स्ट चालू करें।
नुस्ख़ा : ऐप पर मौजूद रहते हुए टेक्स्ट का आकार बदलें। कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर टेक्स्ट का आकार स्लाइडर को ऐडजस्ट करें
। अगर आपको टेक्स्ट का आकार स्लाइडर नहीं नज़र आता है, शीर्ष-बाएँ कोने में
पर टैप करें, कंट्रोल जोड़ें पर टैप करें, फिर टेक्स्ट का आकार कंट्रोल पर टैप करें।
आप टेक्स्ट के साथ-साथ इंटरफ़ेस तत्व जैसे आइकॉन और बटन का आकार बढ़ाने के लिए डिस्प्ले ज़ूम चालू कर सकते हैं।
ऑनस्क्रीन तत्वों को देखना आसान बनाता है
अपने iPad पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, फिर डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर टैप करें।
“बॉर्डर दिखाएँ” को चालू करें।
आप स्क्रीन पर मौजूद जानकारी देखना आसान बनाने के लिए iPad पर डिस्प्ले के रंग बदल सकते हैं या स्क्रीन पर ज़ूम इन कर सकते हैं ।