iPad स्टेटस आइकॉन का मतलब जानें
स्क्रीन के शीर्ष पर स्टेटस बार में मौजूद आइकॉन iPad के बारे में जानकारी देते हैं।
नोट : अगर आप कोई फ़ोकस चालू करते हैं, तो इसका आइकॉन स्टेटस बार में दिखाई देता है।
स्टेटस आइकॉन | इसका मतलब क्या है | ||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
वाई-फ़ाई. iPad में वाई-फ़ाई इंटरनेट कनेक्शन है। बार जितने अधिक, कनेक्शन उतना ही मज़बूत होता है। उपलब्ध नेटवर्क देखें और वाई-फ़ाई से कनेक्ट करें देखें। | |||||||||||
सेल सिग्नल. iPad (वाई-फ़ाई + मोबाइल मॉडल) मोबाइल नेटवर्क की रेंज में है। अगर कोई सिग्नल मौजूद नहीं है, तो “कोई सेवा नहीं” दिखाई देता है। | |||||||||||
विमान मोड। विमान मोड चालू है। ग़ैर-वायरलेस फ़ीचर उपलब्ध हैं, लेकिन वायरलेस फ़ंक्शन शायद अक्षम होंगे। यात्रा के लिए सेटिंग्ज़ चुनें देखें। | |||||||||||
5G. आपके कैरियर का 5G नेटवर्क उपलब्ध है और समर्थित मॉडल उस नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। Apple सहायता आलेख अपने iPad के साथ 5G इस्तेमाल करना देखें। | |||||||||||
5G UC. आपके कैरियर का 5G UC नेटवर्क उपलब्ध है, जिसमें आपके कैरियर के 5G का उच्च आवृत्ति संस्करण शामिल हो सकता है। समर्थित मॉडल उस नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। Apple सहायता आलेख अपने iPad के साथ 5G इस्तेमाल करना देखें। | |||||||||||
5G+. आपके कैरियर का 5G+ नेटवर्क उपलब्ध है, जिसमें आपके कैरियर के 5G का उच्च आवृत्ति संस्करण शामिल हो सकता है। समर्थित मॉडल उस नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। Apple सहायता आलेख अपने iPad के साथ 5G इस्तेमाल करना देखें। | |||||||||||
5G UW. आपके कैरियर का 5G UW नेटवर्क उपलब्ध है, जिसमें आपके कैरियर के 5G का उच्च आवृत्ति संस्करण शामिल हो सकता है। समर्थित मॉडल उस नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। Apple सहायता आलेख अपने iPad के साथ 5G इस्तेमाल करना देखें। | |||||||||||
5G E. आपके कैरियर का 5G E नेटवर्क उपलब्ध है और समर्थित मॉडल उस नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें। | |||||||||||
LTE. iPad (वाई-फ़ाई + मोबाइल मॉडल) 4G LTE नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्टेड है (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें। | |||||||||||
4G. iPad (वाई-फ़ाई + मोबाइल मॉडल) 4G नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्टेड है (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं)। मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें। | |||||||||||
3G. iPad (वाई-फ़ाई + मोबाइल मॉडल) 3G नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्टेड है। मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें। | |||||||||||
EDGE. iPad (वाई-फ़ाई +मोबाइल मॉडल) EDGE नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्टेड है। मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें। | |||||||||||
GPRS. iPad (वाई-फ़ाई + मोबाइल मॉडल) GPRS नेटवर्क पर इंटरनेट से कनेक्टेड है। मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें। | |||||||||||
निजी हॉटस्पॉट कनेक्शन. iPad किसी अन्य डिवाइस के निजी हॉटस्पॉट के ज़रिए इंटरनेट से कनेक्टेड है। किसी निजी हॉटस्पॉट से जुड़ें देखें। | |||||||||||
VPN. iPad VPN का इस्तेमाल करके किसी नेटवर्क से कनेक्टेड है। | |||||||||||
नैविगेशन. iPad हर मोड़ के हिसाब से मार्गनिर्देश दे रहा है। ड्राइविंग मार्गनिर्देश प्राप्त करें देखें। | |||||||||||
निजी हॉटस्पॉट. iPad निजी हॉटस्पॉट दे रहा है। निजी हॉटस्पॉट की मदद से अपना इंटरनेट कनेक्शन शेयर करना देखें। | |||||||||||
फ़ोन कॉल. iPad फ़ोन कॉल पर है। अपने iPad पर कॉल और टेक्स्ट मैसेज को अनुमति देने के लिए iPhone का इस्तेमाल करें देखें। | |||||||||||
FaceTime. iPad FaceTime कॉल पर है। FaceTime कॉल करना देखें। | |||||||||||
स्क्रीन रिकॉर्डिंग. iPad आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना देखें। | |||||||||||
कैमरे का उपयोग किया जा रहा है। कोई ऐप आपके कैमरे का इस्तेमाल कर रहा है। नियंत्रित करें कि किन ऐप्स के पास आपके iPad के कैमरा और माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस है देखें। | |||||||||||
माइक्रोफ़ोन का उपयोग किया जा रहा है। कोई ऐप आपके माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल कर रहा है। नियंत्रित करें कि किन ऐप्स के पास आपके iPad के कैमरा और माइक्रोफ़ोन का ऐक्सेस है देखें। | |||||||||||
सिंकिंग. iPad आपके कंप्यूटर से सिंक हो रहा है। अपने iPad को अन्य डिवाइस के साथ सिंक करें देखें। | |||||||||||
नेटवर्क गतिविधि। नेटवर्क या अन्य ऐक्टिविटी हुई है। कुछ तृतीय-पक्ष ऐप्स ऐप ऐक्टिविटी दिखाने के लिए इस आइकॉन का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट से कनेक्ट करना देखें। | |||||||||||
लॉक करें. iPhone लॉक है। iPad सक्रिय करें, अनलॉक और लॉक करें देखें। | |||||||||||
डू नॉट डिस्टर्ब। डू नॉट डिस्टर्ब चालू है। कोई फ़ोकस चालू या शेड्यूल करना देखें। | |||||||||||
ओरिएंटेशन लॉक। स्क्रीन ओरिएंटेशन लॉक है। स्क्रीन ओरिएंटेशन बदलना या लॉक करना देखें। | |||||||||||
स्थान सेवा। कोई ऐप स्थान सेवा का इस्तेमाल कर रहा है। नियंत्रित करें कि कौन से ऐप आपके iPad का स्थान इस्तेमाल कर सकते हैं देखें। | |||||||||||
अलार्म। अलार्म सेट किया गया है। अलार्म सेट करना देखें। | |||||||||||
हेडफ़ोन कनेक्ट किए गए। iPad ऐसे Bluetooth® हेडफ़ोन से पेयर हो जाता है जो चालू होते हैं और Bluetooth रेंज के भीतर होते हैं। Bluetooth हेडफ़ोन सेटअप करना और सुनना देखें। | |||||||||||
बैटरी। यह iPad का बैटरी स्तर दिखाता है। आइकॉन पीला होने पर, निम्न पावर मोड चालू होता है। iPad का बैटरी प्रतिशत दिखाएँ देखें। | |||||||||||
बैटरी चार्जिंग। iPad की बैटरी चार्ज हो रही है। जब आइकॉन का रंग धूसर हो, तो इसका मतलब है कि चार्जिंग पॉज़ की गई है। बैटरी चार्ज करना देखें। | |||||||||||
Bluetooth बैटरी। पेयर किए गए समर्थित Bluetooth डिवाइस का बैटरी स्तर दिखाता है। Bluetooth ऐक्सेसरी से कनेक्ट करना देखें। | |||||||||||
AirPlay. AirPlay चालू है। वीडियो और तस्वीर स्ट्रीम करना देखें। | |||||||||||
वॉइस कंट्रोल। वॉइस कंट्रोल को सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी में चालू किया गया है और आप iPad के साथ इंटरऐक्ट करने के लिए अपनी वॉइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। | |||||||||||
RTT. RTT को चालू किया गया है। RTT सेटअप करना और इस्तेमाल करना देखें। | |||||||||||



































