अपने iPad पर ऐडवांस कैमरा सेटिंग्ज़ बदलें
जानें कि अपने iPad कैमरे पर मैनुअली फ़ोकस और एक्सपोज़र को कैसे ऐडजस्ट करें, शटर साउंड का वॉल्यूम कैसे ऐडजस्ट करें और अन्य सेटिंग कैसे बदलें।
फ़ोकस और एक्सपोज़र ऐडजस्ट करें
तस्वीर खींचने से पहले, iPad कैमरा ऑटोमैटिकली फ़ोकस और एक्सपोज़र सेट कर देता है। साथ ही, कई चेहरों के बीच एक्सपोज़र को चेहरे की पहचान संतुलित कर देती है। फ़ोकस और एक्सपोज़र को मैनुअली ऐडजस्ट करने के लिए, इन चरणों का पालन करें :
अपने iPad का कैमरा
खोलें।
ऑटोमैटिक फ़ोकस क्षेत्र और एक्सपोज़र सेटिंग (पीले रंग में) दिखाने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
आप जहाँ फोकस क्षेत्र को मूव करना चाहते हैं, वहाँ पर टैप करें।
फ़ोकस क्षेत्र के आगे, एक्सपोज़र ऐडजस्ट करने के लिए
को ऊपर या नीचे ड्रैग करें।
अगर आगामी शॉट के लिए अपने मैनुअल फ़ोकस और एक्सपोज़र सेटिंग्ज़ को लॉक करना है, तो फ़ोकस क्षेत्र तब तक टच और होल्ड करें जब तक आपको AE/AF लॉक दिखाई न दे; सेटिंग्ज़ अनलॉक करने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
अपने शॉट को सीधा करने के लिए ग्रिड का इस्तेमाल करें
कैमरा स्क्रीन पर आपके शॉट को सीधा और कंपोज़ करने में आपकी मदद करने वाला ग्रिड दिखाने के लिए, सेटिंग्ज़ > कैमरा पर जाएँ, फिर ग्रिड चालू करें।
तस्वीर लेने के बाद, आप तस्वीर ऐप में संपादन टूल का इस्तेमाल करके शॉट अलाइन कर सकते हैं और क्षैतिज व लंबवत स्वरूप को ऐडजस्ट कर सकते हैं। किसी तस्वीर या वीडियो को सीधा करें या झुकाएँ देखें।
कैमरा सेटिंग्ज़ सहेजें
सेटिंग्ज़
> कैमरा > “सेटिंग्ज़ बनाए रखें” पर जाएँ।
निम्नलिखित में से कोई चालू करें :
Live Photo: Live Photo सेटिंग सहेजें। यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है।
कोई Live Photo लें देखें।
कैमरा मोड : आपके द्वारा इस्तेमाल किया गया “वीडियो” या “पैनोरमा” जैसे अंतिम कैमरा मोड सहेजें।
कैमरा मोड के बीच बदलें देखें।
शटर वॉल्यूम ऐडजस्ट करें
अपने iPad का कैमरा
खोलें।
कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर शटर वॉल्यूम बदलने के लिए
को ऊपर या नीचे ड्रैग करें।
कैमरे पर वापस जाने के लिए कंट्रोल सेंटर के बाहर स्क्रीन पर टैप करें।
नोट : अगर Live Photos
चालू होता है, तो शटर आवाज़ नहीं करता है।
नोट : कुछ देशों और क्षेत्रों में, आप शटर ध्वनि म्यूट नहीं कर सकते।
दृश्य पहचान बंद और चालू करें
समर्थित मॉडल पर, दृश्य पहचान सेटिंग यह पता लगा सकती है कि आप किस चीज़ की तस्वीर ले रहे हैं और यह दृश्य में बेहतरीन गुणवत्ता दिखाने के लिए कोई अनुकूलित लुक दे सकती है।
दृश्य पहचान डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है। दृश्य पहचान बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़ > कैमरा पर जाएँ, फिर “दृश्य पहचान” बंद करें।
लेंस सुधार बंद और चालू करें
समर्थित मॉडल पर, लेंस सुधार सेटिंग अधिक प्राकृतिक दिखने वाले परिणामों के लिए फ़्रंट कैमरा या अल्ट्रा वाइड कैमरा से ली गई तस्वीरें ऐडजस्ट करती है।
लेंस सुधार डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है। लेंस सुधार बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़ > कैमरा पर जाएँ, फिर “लेंस सुधार” बंद करें।
संदेश में ली गई तस्वीरें सहेजना बंद करें
आप जब संदेश ऐप में तस्वीरें लेते हैं, तो वे तस्वीर ऐप की लाइब्रेरी में ऑटोमैटिकली सहेजी जाती हैं।
यह फ़ीचर बंद करने के लिए, सेटिंग > कैमरा पर जाएँ, फिर “तस्वीर लाइब्रेरी में कैप्चर की गई तस्वीरें सहेजें” को बंद करें।