अपने Mac पर वाई-फ़ाई चालू करें
अपने Mac पर, मेनू बार में वाई-फ़ाई स्टेटस मेनू
पर क्लिक करें, फिर वाई-फ़ाई चालू या बंद करें।
वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए, वाई-फ़ाई स्टेटस मेनू
पर क्लिक करें, फिर नेटवर्क पर क्लिक करें या अन्य नेटवर्क चुनें, फिर कोई नेटवर्क चुनें। (अगर नेटवर्क छिपा हुआ है, तो अन्य नेटवर्क की सूची पर सबसे नीचे स्क्रोल करें, अन्य पर क्लिक करें, नेटवर्क नाम और पासवर्ड दर्ज करें, फिर ‘शामिल हों’ पर क्लिक करें।)