iPad चालू या बंद करें
iPad को चालू करने के लिए टॉप बटन का इस्तेमाल करें। आप iPad को बंद करने के लिए टॉप बटन (कुछ मॉडल पर वॉल्यूम बटन के साथ) या सेटिंग्ज़
इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपका iPad सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो आप इसे बंद और वापस चालू करके, रीस्टार्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर इसे बंद और चालू करने पर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो इसे फ़ोर्स रीस्टार्ट करने की कोशिश करें।
iPad चालू या बंद करें (Face ID या टॉप बटन में Touch ID वाले मॉडल)
अगर आपके iPad में होम बटन नहीं है, तो निम्नलिखित काम करें :
iPad चालू करें : टॉप बटन को तब तक दबाकर रखें, जब तक Apple लोगो न दिखाई दे।
iPad बंद करें : टॉप बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ दबाकर रखें, फिर स्लाइडर को ड्रैग करें।

iPad को चालू या बंद करें (होम बटन वाले मॉडल)
iPad चालू करें : टॉप बटन को तब तक दबाकर रखें, जब तक Apple लोगो न दिखाई दे।
iPad बंद करें : टॉप बटन को दबाकर रखें, फिर स्लाइडर को ड्रैग करें।

कोई मॉडल बंद करने के लिए, आप सेटिंग्ज़
> सामान्य > बंद करें पर जा सकते हैं, फिर स्लाइडर को ड्रैग करें।