माउस को iPad से कनेक्ट करें
आप Magic Mouse, अन्य Bluetooth® माउस या USB माउस को अपने iPad से कनेक्ट कर सकते हैं।
नोट : माउस डिवाइस अलग से बेचे जाते हैं। सभी माउस डिवाइस, पूरी तरह से iPad के सभी मॉडल के साथ संगत नहीं होते।
Magic Mouse और अन्य Bluetooth माउस पेयर करें
Magic Mouse के लिए, पक्का करें कि माउस चालू है और चार्ज किया गया है।
किसी अन्य Bluetooth माउस के लिए, इसे डिस्कवरी मोड में डालने के लिए माउस के साथ आए निर्देशों का पालन करें।
iPad पर, सेटिंग्ज़
> Bluetooth पर जाएँ, फिर Bluetooth चालू करें।जब डिवाइस अन्य डिवाइस सूची में दिखाई दे तो उसे चुनें।
अगर Magic Mouse को पेयर करते समय आपसे PIN पूछा जाए, तो “0000” (चार शून्य) टाइप करें, फिर पेयर करें पर टैप करें।
नोट : अगर माउस पहले से ही आपके Mac या किसी अन्य iPad के साथ पेयर है, तो आपको माउस को अपने iPad से कनेक्ट करने से पहले उन्हें अनपेयर करना होगा। निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : कोई Bluetooth ऐक्सेसरी अनपेयर करें देखें।
macOS 13 या बाद के संस्करण पर : Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, साइडबार में Bluetooth पर क्लिक करें, डिवाइस पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर "भूल जाएँ" चुनें।
macOS 12.5 या पहले के संस्करण पर : Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें, Bluetooth पर क्लिक करें, डिवाइस पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “हटाएँ” पर क्लिक करें।
Bluetooth माउस को iPad से रीकनेक्ट करें
जब आप माउस का स्विच बंद कर देते हैं या जब आप माउस या iPad को Bluetooth रेंज से लगभग 33 फ़ीट (10 मीटर) बाहर ले जाते हैं, तो माउस डिस्कनेक्ट हो जाता है।
फिर से कनेक्ट करने के लिए, माउस स्विच चालू करें या माउस और iPad को वापस रेंज में लाएँ, फिर माउस पर क्लिक करें।
कोई USB माउस कनेक्ट करें
उपयुक्त केबल या अडैप्टर की मदद से, आप USB और USB-आधारित रिसीवर का इस्तेमाल करके, कई थर्ड-पार्टी माउस डिवाइस iPad से कनेक्ट कर सकते हैं। डिवाइस निर्माता के निर्देश देखें।