iPad पर संगीत में ध्वनि गुणवत्ता ऐडजस्ट करें
EQ और “ध्वनि की जाँच” की मदद से, संगीत ऐप
में संगीत बजने का तरीक़ा बदलें।
चेतावनी : हियरिंग लॉस से बचने के बारे में ज़रूरी जानकारी के लिए, ज़रूरी सुरक्षा जानकारी देखें।
अपने iPad पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।ऐप्स पर टैप करें, फिर संगीत पर टैप करें।
निम्नलिखित में से एक पर टैप करें :
EQ: कोई इक्वलाइज़ेशन (EQ) सेटिंग चुनें।
ध्वनि की जाँच : अपने ऑडियो का वॉल्यूम स्तर सामान्य करें।