iPad से स्क्रीनशॉट लें
आप अपनी iPad स्क्रीन पर जो है, उसे कैप्चर कर सकते हैं, स्क्रीन के किनारे से बाहर जाकर पूरे पृष्ठ को कैप्चर कर सकते हैं या किसी विशिष्ट भाग को सहेज सकते हैं।
स्क्रीनशॉट लें
टॉप बटन और किसी वॉल्यूम बटन को एक साथ तेज़ी से दबाएँ और छोड़ें।
नोट : अगर आपके iPad में होम बटन है, तो उसे और टॉप बटन को एक साथ तेज़ी से दबाएँ और छोड़ें।
स्क्रीन पर नीचे बाईं ओर मौजूद स्क्रीनशॉट थंबनेल पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
अपनी iPad स्क्रीन से बाहर के कॉन्टेंट को कैप्चर करें : “पूरा पृष्ठ” पर टैप करें। स्क्रीनशॉट का ज़्यादा हिस्सा देखने के लिए अपनी उँगली या Apple Pencil को दाईं ओर प्रीव्यू इमेज पर ड्रैग करें। उदाहरण के लिए, आप Safari में संपूर्ण वेबपृष्ठ कैप्चर कर सकते हैं।
क्रॉप करें : हैंडल को ड्रैग करें। पूरे पृष्ठ के स्क्रीनशॉट का छोटा हिस्सा सहेजने के लिए
पर टैप करें, फिर हैंडल को ड्रैग करें।
ऐनोटेट करें :
पर टैप करें, फिर मार्कअप टूल का इस्तेमाल करें।
रद्द करें या डिलीट करें :
पर टैप करें।
सहेजने के लिए
पर टैप करें।
स्क्रीनशॉट लेने के लिए हार्डवेयर बटन का इस्तेमाल करने के बजाय आप Siri या AssistiveTouch का इस्तेमाल कर सकते हैं। या अगर आप Apple Pencil का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्क्रीन के निचले-बाएँ या निचले-दाएँ कोने से ऊपर की ओर तिरछे स्वाइप करें।
अपने स्क्रीनशॉट की समीक्षा करें
स्क्रीनशॉट को आपकी तस्वीर लाइब्रेरी में ऑटोमैटिकली सहेज लिया जाता है।
अपने iPad पर तस्वीर ऐप
पर जाएँ।
संग्रह पर टैप करें, मीडिया प्रकार तक नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर स्क्रीनशॉट पर टैप करें।
स्क्रीनशॉट के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग बदलें
आप स्क्रीन कैप्चर सेटिंग को ऐडजस्ट कर सकते हैं ताकि स्क्रीनशॉट फ़ुल स्क्रीन में या निचले-बाएँ कोने में अस्थायी थंबनेल के रूप में दिखाई दें। आप स्क्रीनशॉट को SDR या HDR फ़ॉर्मैट में भी सहेज सकते हैं। स्क्रीन कैप्चर सेटिंग बदलें देखें।