अपडेट किए गए रिमाइंडर

यदि आप iOS 13, iPadOS 13, macOS 10.15 या बाद के संस्करण वाले डिवाइस पर रिमाइंडर ऐप में अपना खाता अपग्रेड करते हैं, तो आपको iCloud.com पर अपडेट किए गए रिमाइंडर दिखाई देते हैं। अपने रिमाइंडर का संस्करण देखने के लिए इनमें से कोई एक देखें :

  • यदि आप अपडेट किए गए रिमाइंडर का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको प्रत्येक रिमाइंडर सूची पर सबसे ऊपर दाएँ कोने पर “अधिक” बटन दिखाई देगा।

  • यदि आप पडेट किए गए रिमाइंडर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आपको प्रत्येक रिमाइंडर सूची के सबसे ऊपर दाएँ कोने पर विकल्प दिखाई देंगे।

अपग्रेड करने के बाद, आप iCloud.com और iOS 13, iPadOS 13, macOS 10.15 या बाद के संस्करण वाले अपने डिवाइस पर उसी Apple ID के साथ साइन इन कर अपने रिमाइंडर देख सकते हैं। यदि आपके पास iOS या macOS के पहले के संस्करणों वाले डिवाइस भी हैं, तो आपको उन डिवाइस पर अपने अपग्रेड किए गए रिमाइंडर दिखाई नहीं देते हैं।

Apple सहायता लेख iOS 13 या बाद के संस्‍करण में रिमाइंडर ऐप को अपग्रेड करना देखें।