Mac पर ग्राफ़र में ग्राफ़ कैसा दिखेगा उसे बदलें
ग़्राफ पैन करें और ज़ूम करें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
पैन : “मूव करें” बटन पर क्लिक करें, फिर ग्राफ़ को ड्रैग करें।
वर्तमान मध्य बिंदु की मदद से ज़ूम करें : “ज़ूम इन” बटन या “ज़ूम आउट” बटन पर क्लिक करें।
किसी विशिष्ट पॉइंट पर ज़ूम करें : टूलबार में क्रिया के ऊपर स्थित ज़ूम बटन पर क्लिक करें, फिर ग्राफ़ पर क्लिक करें। क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रूप से विभिन्न आवर्धनों पर ज़ूम करने के लिए आयत पर ड्रैग करें।
मूल देखें : केंद्र मूल पर क्लिक करें।
समान आवर्धन स्तर के लिए अक्ष सेट करें : "अक्ष समान बनाएँ" पर क्लिक करें।
ग्राफ़ का प्रकार बदलें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
अलग प्रकार का ग्राफ़ चुनें : “फ़ॉर्मैट > ग्राफ़ टेम्प्लेट" चुनें।
दृश्य स्विच करें : देखें > 2D दृश्य पर स्विच करें या देखें > 3D दृश्य पर स्विच करें।
ग्राफ़ की पृष्ठभूमि बदलें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
फ़ॉर्मैट > लेआउट चुनें
पृष्ठभूमि पर क्लिक करें।
"कलरिंग पॉप-अप मेनू" पर क्लिक करें, "कलरिंग शैली" चुनें, फिर "कलर" या "कलर वेल" पर क्लिक करें। ग्राफ़ या कलरिंग शैली के आधार पर विभिन्न सेटिंग्ज़ प्रदर्शित होते हैं :
एकरूप : रंग बदलने के लिए कलर वेल पर क्लिक करें।
रेखीय : ग्रेडिएंट कलर बदलने के लिए "कलर वेल" पर क्लिक करें, फिर पॉप-अप मेनू से ब्लेंडिंग अलगोरिद्म चुनें। यदि आप ग्रेडिएंट कलर को स्वैप करना चाहते हैं, तो रिवर्स करें पर क्लिक करें। कोण फ़ील्ड में प्रवणता के लिए एक कोण दर्ज करें।
रेडियल : ग्रेडिएंट कलर बदलने के लिए "कलर वेल" पर क्लिक करें, फिर पॉप-अप मेनू से ब्लेंडिंग ऐल्गोरिद्म चुनें। यदि आप ग्रेडिएंट कलर को स्वैप करना चाहते हैं, तो रिवर्स करें पर क्लिक करें। प्रवणता केंद्र पॉइंट सेट करने के लिए स्थिति बॉक्स में पॉइंट पर क्लिक करें।
ग्रेडिएंट : ग्रेडिएंट रंग बदलने के लिए "कलर वेल" पर क्लिक करें। कोण फ़ील्ड में प्रवणता के लिए एक कोण दर्ज करें।
2D ग्राफ़ में टेक्स्ट कैप्शन जोड़ें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
वस्तु > टेक्स्ट डालें चुनें
अपना टेक्स्ट दर्ज करें, फिर इसे वांछित स्थान पर मूव करें।
टेक्स्ट का स्वरूपण बदलने के लिए, इसे चुनें, फिर फ़ॉर्मैट > फ़ॉन्ट चुनें।
2D ग्राफ़ में आकृतियाँ डालें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
वस्तु > आयत डालें या अंडाकृति डालें चुनें।
अपनी इच्छानुसार आकृति को मूव करें और आकार बदलें।
आकृति का रंगरूप बदलने के लिए, आकृति चुनें, फिर टूलबार में निरीक्षक चुनें।
आयत या अंडाकृति में टेक्स्ट जोड़ने के लिए, वस्तु पर डबल क्लिक करें, फिर टेक्स्ट दर्ज करें।
2D ग्राफ़ में तीर डालें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
वस्तु > तीर डालें चुनें।
अपनी इच्छानुसार तीर को मूव करें और आकार बदलें।
तीर का रंगरूप बदलने के लिए, तीर चुनें, फिर टूलबार में निरीक्षक चुनें।
तीर के नीचे प्रदर्शित टेक्स्ट जोड़ने के लिए, इसपर डबल क्लिक करें, फिर टेक्स्ट दर्ज करें।
अक्ष, ग्रिड और फ़्रेम का रंगरूप बदलें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
फ़ॉर्मैट > अक्ष एवं ग्रिड (2D ग्राफ़ के लिए) या फ़ॉर्मैट > अक्ष एवं फ़्रेम (3D ग्राफ़ के लिए) चुनें।
अक्ष एवं फ़्रेम चुनें जिन्हें आप अपने ग्राफ़ में प्रदर्शित करना चाहते हैं।
अक्ष सीमा, टिक, चिह्न या स्थापन बदलने के लिए, अक्ष चुनें, फिर अक्ष एवं फ़्रेम सूची के नीचे संपादित करें पर क्लिक करें।
कुछ अक्षों में बदलाव नहीं किए जा सकते हैं।
अक्षों का रंगरूप बदलने के लिए, ग्राफ़ में अक्ष चुनें, फिर टूलबार में निरीक्षक चुनें।
वक्र रंगरूप बदलें
अपने Mac पर ग्राफ़र ऐप में, ग्राफ़ बनाएँ या खोलें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
समीकरण चुनें, टूलबार में निरीक्षक चुनें, फिर वक्र सेटिंग्ज़ बदलें।
विभिन्न रंगों के वक्र बनाने के लिए, अनेक वक्रों का चयन करने के दौरान कमांड-की या विकल्प-की दबाए रखें, फिर फ़ॉर्मैट > “चयनित वक्रों में दुबारा रंग करें” चुनें।