Mac पर GarageBand में डायरेक्ट बॉक्स का उपयोग करें
डायरेक्ट बॉक्स (जिसे डी.आई. बॉक्स भी कहते हैं) एक डिवाइस है जिसका उपयोग ऐम्पलीफ़ायर का उपयोग किए बगैर, मिक्सिंग कंसोल में सीधे किसी इलेक्ट्रिक वाद्य यंत्र की आउटपुट कनेक्ट करने के लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो में किया जाता है। Bass Amp Designer में डायरेक्ट बॉक्स प्रतिष्ठित अमेरिकी डिवाइस के मॉडल के आधार पर बना है। Mac पर GarageBand में Bass Amp Designer सिग्नल प्रवाह देखें।
डायरेक्ट बॉक्स दिखाएँ
डायरेक्ट बॉक्स बटन : डायरेक्ट बॉक्स इंटरफ़ेस और नियंत्रण देखें। बेस ऐम्प इंटरफ़ेस और नियंत्रण दिखाने के लिए ऐम्प बटन पर क्लिक करें।
डायरेक्ट बॉक्स नियंत्रण को समायोजित करें
बूस्ट नॉब : डायरेक्ट बॉक्स का इनपुट गेन सेट करता है।
HF कट बटन : हाइपास फ़िल्टर को चालू करें। इसका उपयोग नॉइस कम करने के लिए किया जाता है।
टोन नॉब : डायरेक्ट बॉक्स की टोनल विशेषता सेट करता है। हर संख्या से प्रीसेट EQ वक्र व्यक्त होता है।
१: १०० Hz से १० kHz पर -६ dB स्कूप के साथ एक EQ वक्र, जो ८०० Hz के आसपास सर्वाधिक उच्चारित होता है। अकूस्टिक और स्ट्रिंग वाद्य यंत्रों, इलेक्ट्रिक बेस और कीबोर्ड के लिए उपयुक्त।
२: १०० Hz से १० kHz पर बेहद उच्चारित -२४ dB वी-आकार वाले नॉच के साथ एक EQ वक्र, जो ८०० Hz के आसपास केंद्रित होता है। इलेक्ट्रिक बेस गिटार के लिए उपयुक्त।
३: १०० Hz से १० kHz पर -३ dB स्कूप के साथ एक EQ वक्र, जो ८०० से १२०० Hz के आसपास सर्वाधिक उच्चारित होता है। अकूस्टिक, स्ट्रिंग, इलेक्ट्रिक व बेस गिटार और कीबोर्ड के लिए उपयुक्त।
४: १ kHz से १० kHz पर -३ dB स्कूप के साथ एक EQ वक्र, जो ८ kHz के आसपास सर्वाधिक उच्चारित होता है। ६० Hz और १ kHz के बीच की आवृत्तियों में यूनिटी से अधिक १ या २ dB हल्का बूस्ट होता है। १० kHz से अधिक आवृत्तियों में +३ dB बूस्ट होता है। अकूस्टिक, स्ट्रिंग, इलेक्ट्रिक व बेस गिटार और कीबोर्ड के लिए उपयुक्त।
५: एक स्लोप वाला EQ वक्र जिसमें १० Hz पर -२४ dB से लेकर लगभग ९०० Hz पर + ३ dB तक वृद्धि होती है। अकूस्टिक और इलेक्ट्रिक गिटार के लिए उपयुक्त।
६: एक स्लोप वाला EQ वक्र जिसमें १० Hz पर -२४ dB से लेकर लगभग ९०० Hz पर +३ dB तक वृद्धि होती है। १० और २० kHz के बीच लगभग ६ dB पर एक सिग्नल रोल ऑफ़। इलेक्ट्रिक और बेस गिटार के लिए उपयुक्त।
टोन चालू/बंद बटन : टोन को चालू या बंद करें।
ब्लेंड स्लाइडर : केवल डायरेक्ट बॉक्स को या ऐम्पलीफ़ायर के समानांतर सुनने के लिए ड्रैग करें।
ऐम्प बटन : बेस ऐम्प इंटरफ़ेस और नियंत्रण देखें। डायरेक्ट बॉक्स इंटरफ़ेस और नियंत्रण को देखने के लिए डायरेक्ट बॉक्स बटन पर क्लिक करें।
केवल डायरेक्ट बॉक्स (कोई ऐम्प नहीं) का उपयोग करें
ब्लेंड स्लाइडर को एकदम दाईं ओर ड्रैग करें।
केवल ऐम्प (डायरेक्ट बॉक्स नहीं) का उपयोग करें
ब्लेंड स्लाइडर को एकदम बाईं ओर ड्रैग करें।
डायरेक्ट बॉक्स और ऐम्प को समानांतर उपयोग करें
ब्लेंड स्लाइडर को बाएँ और दाएँ किनारों के बीच किसी भी केंद्रीय स्थिति में ड्रैग करें।