अवधि मान

अवधि मान समयावधि या सेल का संदर्भ है जिसमें समयावधि शामिल होती है। अवधि मान में सप्ताह (स या सप्ताह), दिन (दि या दिन), घंटे (घं या घंटे), मिनट (मि या मिनट), सेकंड (से या सेकंड) और मिलीसेकंड (मिसे या मिलीसेकंड) शामिल हैं।

अवधि मान एक या दो प्रारूपों में दर्ज किया जा सकता है:

  • कोई संख्या, जिसके बाद समयावधि (जैसे की घंटे) आती है, वैकल्पिक रूप से जिसके बाद जगह आती है; अतिरिक्त समयावधियों के लिए इस प्रारूप को दोहराया जाता है। आप या तो "h" जैसे संक्षेप का, या "hours" पूर्ण नाम का उपयोग करके अवधि निर्दिष्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, 12h 5d 3m ये 12 घंटे, 5 दिन, और 3 मिनट की अवधि को दर्शाता है। यदि फ़ॉर्मूला में सीधे ही टाइप किया जाता है तो, स्ट्रिंग को उद्धरण चिह्नों में संलग्न करना होगा, जैसे कि "12h 5d 3m" में किया गया है। समयावधियों को क्रम में दर्ज नहीं किया जाता और जगहों की आवश्यकता नहीं होती है। उदाहरण के लिए, "2w 3d 2h 10m 0s 5ms", "3d 2h 2w 10 m 0s 5ms", और "2w3d2h10m0s5ms" बराबर हैं।

  • अर्धविरामों द्वारा सीमांकित की गई संख्याओं की श्रृंखला। यदि इस प्रारूप का उपयोग किया जाता है तो, सेकंड वितर्क शामिल किया जाना चाहिए और मिलिसेकंड की संख्या के बाद आने वाले दशमलव पर समाप्त होना चाहिए, जो कि तिथि/समय मान के साथ अवधि मान का संभ्रम होने पर, 0 हो सकता है। उदाहरण के लिए, 12:15:30.0 ये 12 घंटे, 15 मिनट, और 30 सेकंड की अवधि दर्शाता है, जबकि 12:15:30 ये 12:15:30 पू.को दर्शाएगा। 0:5:0.0 ठीक 5 मिनट की अवधि दर्शाएगा। यदि फ़ंक्शन में सीधे ही टाइप किया जाता है, तो स्ट्रिंग को उद्धरण चिह्नों में संलग्न करना चाहिए, जैसे कि "12:15:30.0" या "0:5:0.0" में किया गया है। किसी विशिष्ट प्रारूप का उपयोग करके यदि सेल को प्रदर्शन पर सेट किया जाता है तो, उस अवधि प्रदर्शन से संबंधित अवधि इकाईयाँ लागू होती हैं और मिलिसेकंड निर्दिष्ट करने की आवश्यकता नहीं होती।