सेल संदर्भ

संदर्भ मान, एकल सेल या सेलों की सरणी (श्रेणी) का संदर्भ होता है। यदि सरणी एक से अधिक सेल है तो, शुरू और अंत वाले सेल को एकल अर्धविराम द्वारा विभाजित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए, सूत्र और फ़ंक्शन सहायता के “सेल संदर्भ” या “संदर्भ टैब” खोजें। यहाँ कुछ ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जिनमें सेल संदर्भ शामिल हैं:

=A2

=A2+D3

=COUNT(A3:D7)

Numbers में, दूसरी तालिका या दूसरी शीट के सेल का संदर्भ हो सकता है।

  • दूसरी तालिका के सेल के सेल संदर्भ में तालिका का नाम होना आवश्यक है (जब तक कि सभी तालिकाओं में सेल का नाम अनन्य न हो)। तालिका नाम और सेल संदर्भ दोहरे अर्धविराम द्वारा विभाजित किए जाते हैं। उदाहरण के लिए :

    =Table 2::B2

    सूत्र बनाते समय अन्य तालिका में सेल का चयन करने पर तालिका का नाम स्वचालित रूप से सम्मिलित हो जाता है।

  • दूसरी शीट के सेल के सेल संदर्भ में शीट का नाम होना आवश्यक है (जब तक कि सभी शीट में सेल का नाम अनन्य न हो)। शीट नाम, तालिका नाम और सेल संदर्भ दोहरे अर्धविराम द्वारा विभाजित किए जाते हैं। उदाहरण के लिए :

    =SUM(Sheet 2::Table 1::C2:G2)

    सूत्र बनाते समय दूसरी शीट के सेल का चयन जब आप करते हैं तो शीट का नाम और तालिका का नाम स्वचालित रूप से शामिल हो जाता है।