ऐरे फ़ंक्शन

ऐरे फ़ंक्शन एकल मान के स्थान पर मानों के ऐरे को दर्शाता है। ऐरे फ़ंक्शन को सामान्यतः अन्य फ़ंक्शन को मान प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है। ऐरे दर्शाने वाले फ़ंक्शन हैं FREQUENCY, LINEST, INDIRECT, INTERSECT.RANGES, OFFSET, TRANSPOSE, और UNION.RANGES। इन फ़ंक्शन द्वारा दर्शाए गए ऐरे रीड करने के लिए INDEX फ़ंक्शन का उपयोग किया जा सकता है।

ऐरे फ़ंक्शन के कुछ उदाहरण यहाँ दिए गए हैं :

=FREQUENCY($A$1:$F$5,$B$8:$E$8) निर्दिष्ट अंतरालों पर आधारित, मानों के ऐरे को दर्शाता है।

=INDEX(FREQUENCY($A$1:$F$5,$B$8:$E$8),5) ये FREQUENCY फ़ंक्शन द्वारा दर्शाए गए ऐरे का पाँचवा मान दर्शाएगा।

=TRANSPOSE($A$1:$E$3) ये ऐरे $A$1:$E$3 के पक्षांतरित मानों वाले ऐरे को दर्शाता है।