स्थान सेवाएँ
स्थान सेवाएँ नक़्शा जैसे ऐप्स, Siri सुझाव जैसी सिस्टम सेवाओं और Safari में वेबसाइटों को आपके कंप्यूटर के वर्तमान स्थान से संबंधित डेटा को इकट्ठा करने और उपयोग करने की अनुमति देती हैं। आपका Mac स्थानीय वाई-फ़ाई नेटवर्क से जानकारी का उपयोग करके अपना स्थान निर्धारित करता है। स्थान सेवाओं द्वारा इस तरीक़े से जानकारी एकत्र की जाती है जिसमें व्यक्तिगत रूप से आपकी पहचान नहीं होती है।
Apple द्वारा संग्रहित जानकारी को Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार उपयोग किया जाता है, जिसकी जानकारी apple.com/in/privacy पर प्राप्त की जा सकती है।