रियल-टाइम टेक्स्ट (RTT)

फ़ोन कॉल के दौरान बिना किसी विशेष डिवाइस के RTT वॉइस और टाइप किए संदेश को मिलाता है, यदि आपको सुनने या बोलने में परेशानी होती है तो यह विशेष रूप से उपयोगी है। RTT की मदद से आप फ़ोन कॉल के दौरान टाइप कर सकते हैं, और आपके संदेश का प्राप्तकर्ता तुरंत उसे पढ़ सकता है। आप अपने iPhone और अन्य Apple डिवाइस पर RTT कॉल कर सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं (यह फ़ीचर सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होता है या सभी कैरियर द्वारा समर्थित नहीं होता है)।

RTT के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख अपने Mac पर RTT कॉल करें और प्राप्त करें देखें।