FaceTime वेब आवश्यकताएँ

जब आप अपने Mac, iPhone या iPad पर FaceTime कॉल के लिए कोई लिंक प्राप्त करते हैं, तब आप FaceTime ऐप का इस्तेमाल करके कॉल से जुड़ते हैं। अन्य डिवाइस पर, आप अपने ब्राउज़र से कॉल में जुड़ते हैं (लॉगइन की आवश्यकता नहीं होती है)। Android या Windows डिवाइस में निम्नलिखित ज़रूर होना चाहिए :

  • एक ब्राउज़र जो WebRTC का समर्थन करता है (जैसे कि Google Chrome या Microsoft Edge का नवीनतम संस्करण)

  • इंटरनेट कनेक्शन

  • FaceTime वीडियो कॉल के लिए आपके पास बिल्टइन या कनेक्टेड माइक्रोफ़ोन, साथ ही बिल्टइन या कनेक्टेड कैमरा (H.264 वीडियो एनकोडिंग समर्थन आवश्यक) भी होना चाहिए