FaceTime ऑडियो और वीडियो कॉल आवश्यकताएँ

अपने Mac पर FaceTime ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए, आपको निम्नलिखित आवश्यकताएँ पूरी करनी चाहिए :

  • इंटरनेट से कनेक्टेड रहें

  • अपने Apple खाते के ज़रिए FaceTime में साइन इन हों

    यदि आपके पास Apple खाता नहीं है, तो Apple खाता वेबसाइट पर जाएँ और मुफ़्त में एक खाता बनाएँ।

  • FaceTime वीडियो कॉल के लिए आपके पास बिल्टइन या कनेक्टेड माइक्रोफ़ोन होना चाहिए, साथ ही बिल्टइन या कनेक्टेड कैमरा भी होना चाहिए

जिस व्यक्ति को आप FaceTime ऑडियो या वीडियो कॉल कर रहे हैं, उसका FaceTime में साइन इन होना ज़रूरी है।