![](https://help.apple.com/assets/59D1AABE680CE2A0420B6CBB/59D1AABF680CE2A0420B6CC2/hi_IN/681a028e052633e3539058b41dcdb3b9.png)
खाता प्राथमिकताएँ
संपर्क में खाता प्राथमिकताएँ का इस्तेमाल कर अपने संपर्क खाते के बारे में सूचना देखें या संपादित करें, कोई खाता जोड़ें और यदि आवश्यक हो तो सर्वर विकल्प सेट करें।
संपर्क में इन प्राथमिकताओं को देखने के लिए, संपर्क > प्राथमिकताएँ चुनें, फिर खाते पर क्लिक करें।
खाता सूची | आपके संपर्क खातों की एक सूची (CardDAV तथा LDAP सूचित करते हैं कि सर्वर पर डेटा का कैसे इस्तेमाल किया जाता है)। किसी खाते के लिए एक विकल्प देखें: इसे सूची से चुनें। खाता जोड़ें : जोड़ें बटन पर क्लिक करें खाता हटाएँ: खाता चुनें, फिर हटाएँ बटन |
खाता जानकारी | आपके खाते का एक विवरण, जिसका इस्तेमाल संपर्क में खाते के नाम के रूप में और आपके प्रयोगकर्ता सूचना के रूप में किया जाता है। अस्थायी रूप से खाते का उपयोग रोकें: “यह खाता सक्षम करें” का चेकबॉक्स अचयनित करें। खाते के संपर्क आपके Mac से हटा दिए जाते हैं (जबतक कि आप चेकबॉक्स फिर से चयनित नहीं कर लेते हैं)। संपर्क कितनी बार नवीनीकृत किए जाएँगे उसे बदलें: “पॉप-अप मेनू” पर क्लिक करें फिर एक विकल्प का चुनाव करें। |
सर्वर सेटिंग्ज़ | यदि यह पैन उपलब्ध है, इसमें खाते के सर्वर का पता और अन्य सर्वर के विकल्प मौजूद होते हैं। |