Touch Bar
कुछ Mac कंप्यूटर पर उपलब्ध सुविधा। सेटिंग्ज़ समायोजित करने, Siri का उपयोग करने, फ़ंक्शन कुंजीयों का उपयोग करने और ऐप्स में कार्य करने के लिए आप Touch Bar पर परिचित संकेतों, जैसे टैप, स्वाइप, या स्लाइड, का सीधे उपयोग कर सकते हैं।
Touch Bar में Touch ID शामिल होते हैं, जिसके उपयोग से आप Mac और कुछ पासवर्ड-सुरक्षित आइटम को अनलॉक कर सकते हैं, वेब पर खरीदारी करने के लिए Apple Pay का उपयोग करें, और iTunes Store, App Store, और iBooks Store से आइटम खरीदें।
Control Strip, यह Touch Bar के दाहिने किनारे में होता है, इसकी मदद से आप सामान्य सेटिंग्स को समायोजित कर सकते हैं जैसे ब्राइटनेस और वॉल्यूम - और Siri से प्रश्न पूछ सकते हैं। अतिरिक्त सेटिंग्स और सुविधाओं तक पहुँच प्राप्त करने के लिए, जैसे कि Mission Control और Launchpad, आप Control Strip को फैला सकते हैं।
Touch Bar में अन्य बटन उस ऐप पर निर्भर होते हैं, जिसका आप उपयोग कर रहे होते हैं या उस कार्य पर निर्भर करता है जिसे आप कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, जब आप Mail ऐप में कोई ईमेल लिखते हैं, तो Touch Bar कैसा दिखता है, यहाँ बताया गया है:
Touch Bar के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अपने MacBook Pro पर Touch Bar का उपयोग करें देखें।