Apple School Manager के साथ सिंक की गईं कक्षाओं वाले शिक्षक के iPad के लिए आवश्यकताएँ
यदि आप ऐसे iPad का उपयोग कर रहे हैं जिस पर Apple School Manager के साथ कक्षाएँ सिंक की गईं हों, तो “कक्षा” का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएँ ज़रूरी हैं।
नोट : “कक्षा” के सभी फ़ीचर का पूरा लाभ लेने के लिए शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के डिवाइस macOS और iPadOS के नवीनतम संस्करण पर चलाएँ।
कॉन्फ़िगरेशन | आवश्यकता |
---|---|
iPad मॉडल | iPad Pro iPad पाँचवीं पीढ़ी या बाद के संस्करण iPad Air तीसरी पीढ़ी iPad Air 2 iPad mini चौथी पीढ़ी या बाद के संस्करण |
सभी पुराने समर्थित OS संस्करण | iPadOS 14 या बाद के संस्करण |
Bluetooth सक्षम किया गया | हाँ |
शेयर किए गए iPad के रूप में सेटअप करें | वैकल्पिक |
पर्यवेक्षण | वैकल्पिक |
रोस्टर डेटा | कक्षाएँ बनाने के लिए नीचे दी गईं विधियों में से एक का उपयोग करते हुए Apple School Manager में दिखाई देना चाहिए।
|
MDM | वैकल्पिक |
प्रबंधित Apple ID | अनिवार्य |