वर्कफ़्लो

Automator वर्कफ़्लो में, कोई कार्य पूरा करने के लिए एक साथ रखी गई क्रियाओं की श्रृंखला होती है। कार्य में प्रत्येक क्रिया एकल चरण होती है। जब आप वर्कफ़्लो रन करते हैं, तो क्रियाएँ शीर्ष से नीचे की ओर क्रम में संपन्न होती हैं।

वर्कफ़्लो के निर्माण के लिए, “लाइब्रेरी” में कोई क्रिया ढूंढ़ें और उसे दाईं ओर वर्कफ़्लो में ड्रैग करें। कब वर्कफ़्लो में कोई क्रिया जोड़ी जाती है, तो यह अन्य क्रियाओं के साथ लिंक की जाती है ताकि एक क्रिया का आउपुट अगली क्रिया को इनपुट के रूप में भेजा जाए।

कुछ क्रियाओं के लिए विशेष प्रकार का इनपुट चाहिए होता है। यदि किसी क्रिया को खास प्रकार की फ़ाइल या जानकारी चाहिए तो इसे उस क्रिया के बाद वर्कफ़्लो में रखना चाहिए जो उस प्रकार की फ़ाइल या जानकारी तैयार करता है। उदाहरण के लिए, जो क्रिया टेक्स्ट पढ़ती है, उसे इमेज फ़ाइल बनाने वाली क्रिया के बाद नहीं रखना चाहिए। क्रिया के लिए आवश्यक इनपुट का प्रकार क्रिया के सबसे ऊपर-दाईं ओर दिखाया गया है।

जब क्रिया का आउटपुट अगामी क्रिया के इनपुट से मेल खाए, तो आप देख सकते हैं कि क्रियाएँ वर्कफ़्लो में जुड़ती हैं। जब किसी क्रिया का आउटपुट अगामी क्रिया के इनपुट से मेल न खाए, तो वर्कफ़्लो में उनके बीच अंतराल होता है।

वर्कफ़्लो अपना कार्य निष्पादित करे इसके लिए या आपके वर्कफ़्लो की जाँच के लिए, रन पर क्लिक करें।