कार्य प्रवाह

Automator कार्य प्रवाह में, कोई कार्य पूरा करने के लिए एक साथ रखी गई क्रियाओं की श्रृंखला होती है। कार्य में प्रत्येक क्रिया एकल चरण होती है। जब आप कार्य प्रवाह रन करते हैं, तो क्रियाएँ शीर्ष से नीचे की ओर क्रम में संपन्न होती हैं।

कार्य प्रवाह के निर्माण के लिए, “लाइब्रेरी” में कोई क्रिया ढूंढ़ें और उसे दाईं ओर कार्य प्रवाह में ड्रैग करें। कब कार्य प्रवाह में कोई क्रिया जोड़ी जाती है, तो यह अन्य क्रियाओं के साथ लिंक की जाती है ताकि एक क्रिया का आउपुट अगली क्रिया को इनपुट के रूप में भेजा जाए।

कुछ क्रियाओं के लिए विशेष प्रकार का इनपुट चाहिए होता है। यदि किसी क्रिया को खास प्रकार की फ़ाइल या जानकारी चाहिए तो इसे उस क्रिया के बाद कार्य प्रवाह में रखना चाहिए जो उस प्रकार की फ़ाइल या जानकारी तैयार करता है। उदाहरण के लिए, जो क्रिया टेक्स्ट पढ़ती है, उसे छवि फ़ाइल बनाने वाली क्रिया के बाद नहीं रखना चाहिए। क्रिया के लिए आवश्यक इनपुट का प्रकार क्रिया के सबसे ऊपर-दाईं ओर दिखाया गया है।

जब क्रिया का आउटपुट अगामी क्रिया के इनपुट से मेल खाए, तो आप देख सकते हैं कि क्रियाएँ कार्य प्रवाह में जुड़ती हैं। जब किसी क्रिया का आउटपुट अगामी क्रिया के इनपुट से मेल न खाए, तो कार्य प्रवाह में उनके बीच अंतराल होता है।

कार्य प्रवाह अपना कार्य निष्पादित करे इसके लिए या आपके कार्य प्रवाह की जाँच के लिए, रन पर क्लिक करें।