Mac पर ऑडियो MIDI सेटअप में संयुक्त ऑडियो डिवाइस सेटिंग्ज़ सेट करें
आपका संयुक्त डिवाइस ठीक से काम करे इसलिए, आपको इसके एक या एक से अधिक डिवाइस के लिए नमूना दर और ड्रिफ़्ट सुधार सेट करना होगा।
मेरे लिए ऑडियो MIDI सेटअप खोलें
नमूना दर सेट करें
संयुक्त डिवाइस में मौजूद सभी डिवाइस के लिए समान नमूना दर होना ज़रूरी है। प्रत्येक डिवाइस की नमूना दर क्लॉक स्रोत पॉप-अप मेनू से चुने गए डिवाइस की नमूना दर से मेल खानी चाहिए।
अपने Mac पर ऑडियो MIDI सेटअप ऐप में, साइडबार में मौजूद अपने संयुक्त डिवाइस के नाम के बगल में प्रकटीकरण त्रिकोण पर क्लिक करें।
अपने संयुक्त डिवाइस के ऊपर, अपने संयुक्त डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस में से एक डिवाइस चुनें।
विंडो के दायीं ओर, फ़ॉर्मैट पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर उस डिवाइस के लिए नमूना दर और बिट गहराई चुनें जिसे आपने चुना है।
संयुक्त डिवाइस में इस्तेमाल किए गए प्रत्येक डिवाइस के लिए चरण 2 और 3 दुहराएँ। इस दौरान प्रत्येक डिवाइस की समान नमूना दर और बिट गहराई का इस्तेमाल करें।
मंद प्रवाह सुधार (ड्रिफ़्ट करेक्शन) सक्षम करें
यदि आपके संयुक्त डिवाइस के डिवाइस हार्डवेयर की मदद से सिंक्रोनाइज़ नहीं होते हैं, तो आपको ड्रिफ़्ट करेक्शन सक्षम करना होगा, इसे पुनर्प्रतिचयन भी कहते हैं, ताकि डिवाइस के बीच डेटा के मंद प्रवाह की क्षतिपूर्ति की जा सके।
अपने Mac पर ऑडियो MIDI सेटअप ऐप में, सूची में कुल डिवाइस का चयन करें।
अपने संयुक्त डिवाइस सेटिंग्ज़ चुनें।
यदि संयुक्त डिवाइस के सभी डिवाइस हार्डवेयर के ज़रिए सिंक्रोनाइज़ नहीं होते हैं, तो क्लॉक स्रोत पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर सबसे भरोसेमंद क्लॉक वाला डिवाइस चुनें। प्रत्येक डिवाइस के लिए ड्रिफ़्ट सुधार चेकबॉक्स चुनें।
यदि संयुक्त डिवाइस के कुछ डिवाइस हार्डवेयर के ज़रिए सिंक्रोनाइज़ होते हैं, तो क्लॉक स्रोत पर क्लिक करें, फिर हार्डवेयर सिंक्रोनाइज़ेशन का क्लॉक मास्टर चुनें। इसके बाद हार्डवेयर के जरिए सिंक्रोनाइज़ किए हुए प्रत्येक डिवाइस के लिए ड्रिफ़्ट सुधार चेकबॉक्स चुनें।
यदि संयुक्त डिवाइस के सभी डिवाइस हार्डवेयर के ज़रिए सिंक्रोनाइज़ होते हैं, तो क्लॉक स्रोत पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर हार्डवेयर सिंक्रोनाइज़ेशन का क्लॉक मास्टर चुनें। सुनिश्चित करें कि कोई भी ड्रिफ़्ट सुधार चेकबॉक्स चयनित नहीं हैं।