
Apple Business Manager में कैसे खोजें
Apple Business Manager में, आप ऐक्टिविटी, स्थान, यूज़र खाते, यूज़र समूह खाते, डिवाइस और साथ-साथ बहुत कुछ खोज सकते हैं, जिससे आप ठीक उसी चीज़ का पता लगा सकें जो आपको चाहिए। आपकी भूमिका के आधार पर, हो सकता है कि आप सभी आइटम को न खोज पाएँ।
आइटम खोजें
Apple Business Manager
में अपने खाते के साथ साइन इन करें।
साइडबार में वह कैटेगरी चुनें जिसमें आप खोजना चाहते हैं।
किसी कैटेगरी में खोज मापदंड सेटअप करने के लिए, अपने खोज परिणामों को फ़िल्टर करने के लिए खोज बार में दिए गए “फ़िल्टर करें” बटन
को चुनें। (अपनी खोज में और अधिक फ़िल्टर जोड़ने के लिए “जोड़ें” बटन
को चुनें।)
ऐक्टिविटी
आप ऐक्टिविटी कैटेगरी में अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं।
इसके लिए फ़िल्टर | विकल्प |
---|---|
ऐक्टिविटी का नाम | जैसे कि “खाते निष्क्रिय करें” |
ऐक्टिविटी की स्थिति | प्रगति में, सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, समस्याओं के साथ पूर्ण हुआ, सर्वर एरर के साथ पूर्ण हुआ, और मैनुअल रूप से बंद किया गया |
ऐक्टिविटी इवेंट की तिथि | पिछले : एक घंटे में, 24 घंटों में, 7 दिनों में, 30 दिनों में |
“ऐक्टिविटी देखें” को देखें।
स्थान
आप स्थान कैटेगरी में अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं।
इसके लिए फ़िल्टर | विकल्प |
---|---|
स्रोत | मैन्युअल, OIDC (Google Workspace, Microsoft Entra ID या पहचान प्रदाता) |
निर्माण तिथि | पिछले : एक घंटे में, 24 घंटों में, 7 दिनों में, 30 दिनों में |
स्थान कॉन्फ़िगर करें देखें।
यूज़र्स
आप यूज़र्स कैटेगरी में अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं।
इसके लिए फ़िल्टर | विकल्प |
---|---|
स्टेटस | नया, सक्रिय, निष्क्रिय, लॉक किया गया |
स्रोत | मैन्युअल, OIDC (Google Workspace, Microsoft Entra ID या पहचान प्रदाता) |
प्रमाणीकरण | Apple, फ़ेडरेट किया गया |
स्थान | मौजूदा स्थान |
भूमिका | ऐडमिनिस्ट्रेटर, लोग प्रबंधक, डिवाइस नामांकन प्रबंधक, कॉन्टेंट प्रबंधक, कर्मचारी |
ईमेल डोमेन | मौजूदा ईमेल डोमेन |
डोमेन | मौजूदा डोमेन |
निर्माण तिथि | पिछले : एक घंटे में, 24 घंटों में, 7 दिनों में, 30 दिनों में |
संशोधन तिथि | पिछले : एक घंटे में, 24 घंटों में, 7 दिनों में, 30 दिनों में |
यूज़र खातों का परिचय देखें।
यूज़र समूह
आप यूज़र समूह कैटेगरी में अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं।
इसके लिए फ़िल्टर | विकल्प |
---|---|
यूज़र समूह का प्रकार | स्मार्ट यूज़र समूह या मैनुअली बनाया गया यूज़र समूह |
निर्माण तिथि | पिछले : एक घंटे में, 24 घंटों में, 7 दिनों में, 30 दिनों में |
संशोधन तिथि | पिछले : एक घंटे में, 24 घंटों में, 7 दिनों में, 30 दिनों में |
समूह खाते जोड़ें देखें।
ऐप्स
आप ऐप्स कैटेगरी में अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं।
इसके लिए फ़िल्टर | विकल्प |
---|---|
प्लैटफ़ॉर्म | Apple TV, iPad, iPhone, Mac, Books |
समस्याएँ | मौजूदा स्थान |
कॉन्टेंट ख़रीदने का परिचय देखें।
डिवाइस
आप डिवाइस कैटेगरी में अपनी खोज को छोटा कर सकते हैं।
इसके लिए फ़िल्टर | विकल्प |
---|---|
डिवाइस प्रबंधन | आप एक डिवाइस प्रबंधन सेवा से किसी दूसरे डिवाइस प्रबंधन सेवा पर डिवाइस फिर से असाइन कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, हो सकता है कि आप 10,000 डिवाइस के भार को एक डिवाइस प्रबंधन सेवा से तीन या चार सेवा पर डालना चाह रहे हों। |
स्रोत | आप विभिन्न स्रोतों से डिवाइस असाइन कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप एक ही स्रोत से सभी iPhone और iPad डिवाइस और किसी दूसरे स्रोत से सभी Mac कंप्यूटर ख़रीद सकते हैं। स्रोत हैं :
|
ऑर्डर नंबर | ऑर्डर संख्या द्वारा डिवाइस को असाइन करना तब कारगर है यदि किसी एक सेवा का उपयोग संपूर्ण डिवाइस परिनियोजन (या किसी एक ऑर्डर) के लिए किया जाता हो और यदि डिवाइस अब भी उनकी मूल पैकेजिंग में हैं और सीधे यूज़र के पास जा रहे हों। |
डिवाइस का प्रकार | आप डिवाइस को विशिष्ट डिवाइस प्रबंधन सेवा पर, डिवाइस के प्रकार और मॉडल के अनुसार उन्हें असाइन कर सकते हैं। आपको जिन डिवाइस को असाइन करने की ज़रूरत है, यदि वे सभी एक समान तरीक़े से प्रबंधित होती हैं, तो यह पद्धति सही है। आप विंडो के शीर्ष पर स्थित खोज फ़ील्ड का उपयोग करके डिवाइस के प्रकार की खोज कर सकते हैं। |
स्टोरेज साइज़ | डिवाइस ख़रीदते समय आप स्टोरेज के अनुसार डिवाइस असाइन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप 1 टेराबाइट स्टोरेज वाले सभी MacBook Pro कंप्यूटरों को आपके ग्राफ़िक्स विभाग द्वारा उपयोग किए जाने वाले डिवाइस प्रबंधन सेवा में असाइन करना चाहें। |
क्रमांक | आप टेक्स्ट फ़ाइल से अधिकतम 1024 क्रमांक पेस्ट कर सकते हैं, जिसमें हर क्रमांक कॉमा से अलग की गई हो। |
IMEI नंबर | 15-अंक वाला इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नंबर। |
MEID नंबर | हर भौतिक सिम और ई-सिम के लिए 14-अंक वाला मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिफ़ायर (MEID) संख्या। |
EID नंबर | हर ई-सिम के लिए 32-अंक वाला एम्बेडेड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट (EID) संख्या। |
वाई-फ़ाई MAC पता | iPhone, iPad, Apple TV या Apple Vision Pro का वाई-फ़ाई MAC पता |
ब्लूटूथ MAC पता | iPhone, iPad, Apple TV या Apple Vision Pro का ब्लूटूथ MAC पता |
डिवाइस वर्कफ़्लो देखें।