
Apple Business Manager में लॉग फ़ाइलें पढ़ना
Apple Business Manager आपके द्वारा की जाने वाली सभी ऐक्टिविटी का लॉग रखता है। किसी ऐक्टिविटी के विफल हो जाने की अवस्था में ये लॉग फ़ाइलें समस्या निवारण का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत होती हैं। यदि कोई ऐक्टिविटी विफल हो जाती है, तो लॉग फ़ाइल की समीक्षा करें, एरर के स्थान का पता लगाएँ और इसे ठीक करें और इसके बाद दोबारा ऐक्टिविटी की कोशिश करें।
ऐक्टिविटी | लॉग फ़ाइल संदेश |
---|---|
साइन इन जानकारी बनाएँ। | .csv या PDF जेनरेट करता है और साइन इन जानकारी के साथ मेल संदेश भेजता है। |
किसी स्थान को कोई भूमिका असाइन करें। | किसी खाते में भूमिका और स्थान जोड़ता है। |
“प्रबंधित Apple खाता” संपादित करें। | किसी खाते का “प्रबंधित Apple खाता” संपादित करता है। |
किसी खाते को डिलीट करें। | किसी खाते को डिलीट किए जाते हैं। |
किसी खाते को निष्क्रिय करें। | किसी खाते को निष्क्रिय किए जाते हैं। |
किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। | किसी खाते को फिर से सक्रिय किए जाते हैं। |
डिवाइस प्रबंधन सेवा को अलग-अलग डिवाइस असाइन करें। | डिवाइस प्रबंधन सेवा को चुने गए डिवाइस असाइन करता है। |
सेवा को फिर से असाइन और डिलीट करें। | चुनी गई डिवाइस प्रबंधन सेवा को फिर से असाइन और डिलीट करता है। |
डिवाइस प्रबंधन सेवा से अलग-अलग डिवाइस को अन-असाइन करें। | डिवाइस प्रबंधन सेवा को चुने गए डिवाइस अन-असाइन करता है। |
सेवा को फिर से असाइन और डिलीट करें। | चुनी गई डिवाइस प्रबंधन सेवा को अन-असाइन और डिलीट करता है। |
डिवाइस को रिलीज़ करें। | चयनित डिवाइस रिलीज़ किए जाते हैं। |
लॉग फ़ाइल पढ़ें
Apple Business Manager
में, ऐसे यूज़र से साइन इन करें जिसके पास लॉग फ़ाइलें पढ़ने के विशेषाधिकार हैं।
साइडबार में “ऐक्टिविटी”
को चुनें।
खुलने वाली सूची में वह श्रेणी और इवेंट खोजें जो आप चाहते हैं और फिर उसे चुनें। कैसे खोजें देखें।
“डाउनलोड लॉग” चुनें, फिर फ़ाइलें डाउनलोड करने के लिए अपने वेब ब्राउज़र द्वारा उपयोग किए गए फ़ोल्डर में फ़ाइल ढूँढें, फिर फ़ाइल खोलें और एरर का पता लगाएँ।
लॉग एरर
Apple Business Manager में आप पूरी हो चुकी लॉग फ़ाइलों को पढ़कर एरर का पता लगा सकते हैं। यदि कोई ऐक्टिविटी सफलतापूर्वक पूर्ण होती है, तो Apple Business Manager लॉग संदेश “अपडेट किया गया” जेनरेट करता है। यदि कोई ऐक्टिविटी पूरी होने में विफल हो जाती है, तो लॉग फ़ाइल आपको यह समझने में सहायता करने के लिए संदेश जेनरेट करती है कि एरर को कैसे सुधारें। नीचे लॉग संदेश, उनके वर्गीकरण, विवरण, और संबद्ध ऐक्टिविटी दी गई है। किसी ऐक्टिविटी के विफल हो जाने पर लॉग फ़ाइल में इन संदेशों की खोज करें।
लॉग संदेश | वर्गीकरण और विवरण | संबद्ध ऐक्टिविटी | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
NOT_ENOUGH_PRIVILEGE | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : कोई विशेषाधिकार नहीं | साइन इन जानकारी बनाएँ। किसी खाते में भूमिका और स्थान असाइन करें। किसी खाते को डिलीट करें। किसी खाते को निष्क्रिय करें। किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। “प्रबंधित Apple खाता” संपादित करें। | |||||||||
OPERATION_NOT_ALLOWED | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : सक्रिय खाता | किसी खाते को डिलीट करें। किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। | |||||||||
OPERATION_NOT_ALLOWED | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : नया और सिंक किया गया खाता | किसी खाते को डिलीट करें। | |||||||||
OPERATION_NOT_ALLOWED | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : निष्क्रिय खाता | साइन इन जानकारी बनाएँ। किसी स्थान को कोई भूमिका असाइन करें। | |||||||||
NOT_FOUND | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : डिलीट या दावा किया गया खाता | साइन इन जानकारी बनाएँ। किसी स्थान को कोई भूमिका असाइन करें। किसी खाते को डिलीट करें। किसी खाते को निष्क्रिय करें। किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। | |||||||||
NO_EMAIL | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : फ़ाइल में कोई ईमेल नहीं | साइन इन जानकारी बनाएँ। | |||||||||
USERNAME_CONFLICT_WITH _EXISTING_APPLE_ID_ISSUE | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : Apple खाता पहले से उपयोग में है | “प्रबंधित Apple खाता” के रूप में ईमेल अनुपलब्ध है। | |||||||||
INTERNAL_ERROR | वर्गीकरण : गड़बड़ी विवरण : सर्वर में गड़बड़ी | साइन इन जानकारी बनाएँ। | |||||||||
OPERATION_NOT_ALLOWED _BY_VPP | वर्गीकरण : गड़बड़ी विवरण : खाते से संबद्ध लाइसेंस | किसी खाते को डिलीट करें। | |||||||||
NOT_ENOUGH_PRIVILEGE | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : यूज़र नहीं है | साइन इन जानकारी बनाएँ। | |||||||||
NOT_ENOUGH_PRIVILEGE | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : स्वयं को निष्क्रिय किया जा रहा है | खाते को निष्क्रिय करें। | |||||||||
OPERATION_NOT_ALLOWED | वर्गीकरण : चेतावनी विवरण : नया मैन्युअल खाता | किसी खाते को निष्क्रिय करें। | |||||||||
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE
UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_PROVISIONAL UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_UNSUPPORTED_ENROLLMENT UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_APPLE_MANAGEMENT UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_SHARED_IPAD UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_RTS (Return To Service) UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_UNENROLLED UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_INVALID_TOKEN UPDATED_WITH_NO_ENROLLMENT_DEADLINE_RELEASED | वर्गीकरण : OPERATION_NOT_ALLOWED विवरण : डिवाइस प्रबंधन सेवा को अलग-अलग डिवाइस असाइन करें। | चयनित डिवाइस असाइन किए जाते हैं। रिलीज़ की स्थिति में डिवाइस। डिवाइस प्रबंधन सेवा मौजूद नहीं है। | |||||||||
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | वर्गीकरण : OPERATION_NOT_ALLOWED विवरण : सेवा को फिर से असाइन और डिलीट करें | चुनी गई डिवाइस प्रबंधन सेवा को फिर से असाइन और डिलीट करें। | |||||||||
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | वर्गीकरण : OPERATION_NOT_ALLOWED विवरण : डिवाइस प्रबंधन सेवा से अलग-अलग डिवाइस को अन-असाइन करें। | चयनित डिवाइस अनअसाइन करें। रिलीज़ की स्थिति में डिवाइस। डिवाइस प्रबंधन सेवा मौजूद नहीं है। | |||||||||
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | वर्गीकरण : OPERATION_NOT_ALLOWED विवरण : सेवा को अन-अनसाइन और डिलीट करें। | चुनी गई डिवाइस प्रबंधन सेवा को अन-असाइन और डिलीट करें। | |||||||||
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | वर्गीकरण : OPERATION_NOT_ALLOWED विवरण : डिवाइस रिलीज़ करें | चयनित डिवाइस रिलीज़ करें। रिलीज़ की स्थिति में डिवाइस। डिवाइस प्रबंधन सेवा मौजूद नहीं है। | |||||||||
FIRST_NAME_EMPTY LAST_NAME_EMPTY EMAIL_EMPTY | वर्गीकरण : INTERNAL_ERROR OPERATION_NOT_ALLOWED SYNC_SCIM_ACCOUNTS विवरण : SCIM खाते सिंक करें | SCIM का उपयोग करके अपने पहचान प्रदाता (IdP) से खाते सिंक करें। |