
Apple Business Manager में किसी अन्य स्थान में लाइसेंस ट्रांसफ़र करना
अपने संगठन के भीतर आप लाइसेंस एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। आप, एक से अधिक खातों से खरीदारियों को समेकित करने के लिए या फिर अपने संगठन की संरचना से मिलान करने के लिए लाइसेंसों को विकेंद्रीकृत और वितरित करने के लिए, उन्हें स्थानांतरित भी कर सकते हैं। (उदाहरण के तौर पर, Apple Business Manager में कोई स्थान किसी भवन, किसी विभाग, या किसी समूह का प्रतिनिधित्व कर सकता है।)
“ऐप्स और किताबें” में लाइसेंस ट्रांसफ़र करने के लिए अपनी लाइब्रेरी कोई ऐप खोजें और फिर उसे चुनें। विवरण भाग में, आप प्रत्येक स्थान पर जहाँ आपका ऐक्सेस है वहाँ उपलब्ध लाइसेंस की संख्या देख सकते हैं।
“ट्रांसफ़र करें” चुनें, फिर डायलॉग बॉक्स में, लाइसेंस की संख्या (एक बार में अधिकतम 24,999) और उस स्थान को दर्ज करें जहाँ आप उन्हें ट्रांसफ़र करना चाहते हैं। ट्रांसफ़र होने में कुछ समय लग सकता है और इसके बाद आपको नए स्थान पर लाइसेंस की अपडेट की गई संख्या दिखेगी। स्थान टोकन के लिए लाइसेंस की नई संख्या आपकी डिवाइस प्रबंधन सेवा में दिखेगी। अनुमानित व्यवहार के लिए अपने बाहरी डिवाइस प्रबंधन सेवा के दस्तावेज़ देखें।
नोट : ट्रांसफ़र से लाइसेंस के असाइनमेंट में गड़बड़ी नहीं होगी। केवल अन-असाइन किए गए लाइसेंस को दूसरे स्थान पर ट्रांसफ़र किया जा सकता है।