नेविगेशक प्राथमिकताएँ
स्विच नियंत्रण वाले नेविगेशक के लिए विकल्प सेट करने के लिए सहायक सेवाएँ सिस्टम प्राथमिकताओं के नेविगेशन पैन का इस्तेमाल करें।
यह पैन खोलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें, सहायक सेवाएँ पर क्लिक करें और तब स्विच नियंत्रण, और फिर नेविगेशन पर क्लिक करें।
मेरे लिए स्विच नियंत्रण पैन खोलें।
नेविगेशक के दौरान | स्कैनिंग के दौरान कब कोई आइटम ध्वनि बजाते हुए, बोलते हुए या दोनों कार्य करते हुए रेखांकित किया जाता है, इसकी सूचना दें। प्रयुक्त बोली बदलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें, सहायक सेवाएँ पर क्लिक करें और तब बोली पर क्लिक करें। |
पुनर्प्रारंभ करें स्थिति | किसी आइटम (जैसे कि पैनल, समूह या विंडो) को फिर से स्कैन करते समत वह स्थिति जिससे आरंभ किया जाता है। |
चयन के बाद स्वतः स्कैनिंग | पूर्वनिर्धारित रूप से, स्वतः स्कैनिंग तब विरामित हो जाता है, जब आप कोई आइटम चुनते हैं; स्वतः स्कैनिंग वापस पाने के लिए आपको आइटम चयन करें स्विच दबाना होगा। किसी आइटम के चयन के बाद स्वतः स्कैनिंग स्वचालित रूप से वापस लाने के लिए, पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर पुनःवापस लाएँ चुनें। |
जब प्वाइंट किनारे पर जा पहुँचे | प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस स्कैनिंग के दौरान पॉइंटर द्वारा किसी सीमा पर पहुंचने पर की गई क्रिया। |
स्विच नियंत्रण कर्सर आकार | प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस के स्कैनिंग के दौरान स्विच नियंत्रण कर्सर की सीमा की चौड़ाई। |
पॉइंटर सटीकता | स्क्रीन पर किसी आइटम का चयन करते समय वह सटीकता जिसके जरिए आप पॉइंटर नियंत्रित करते हैं। कम : जब आप आइटम चुनें स्विच दबाते हैं, नीली रेखा (खिसकाने के लिए खिसकाएँ तथा क्लिक करें तथा ग्लाइड करें) या पॉइंटर (का घूमना) रुक जाता है। उच्च : जब आप आइटम चुनें स्विच दबाते हैं, नीली रेखा या पॉइंटर काफी धीमा हो जाता है, ताकि आप कहाँ रुकना है उसका चयन अधिक तरीके से कर सकें; जब आप स्विच फिर दबाते हैं; यह रुक जाता है। |
लूप | समय की संख्या 10 तक, जिसमें कोई पैनल, समूह या विंडो स्कैन की जाती है। |
टाइमिंग | नेविगेशन के लिए टाइमिंग विकल्प सेट करें : ग्लाइडिंग तथा घूमने वाले कर्सर की स्पीड : स्पीड, 0 (सबसे धीमा) से 100 (सबसे तेज), जिसपर ब्लॉक्स, सेक्टर तथा नीली रेखाएँ स्क्रीन पर खिसकती हैं। पैनल में स्वतः स्कैनिंग अंतराल : संकेंडों की संख्या 25 तक, किसी पैनल में एक आइटम से दूसरे में जाने में लगने वाला समय है। इंटरफ़ेस में स्वतः स्कैनिंग अंतराल : संकेंडों की संख्या 25 तक, प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस में एक आइटम से दूसरे में जाने में लगने वाला समय है। पहले आइटम पर ठहरें : संकेंडों की संख्या 10 तक, स्वतः स्कैनिंग किसी पैनल, समूह या प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस में पहले आइटम में इतने ही समय ठहरता है। |