अपने AppleCare प्लान के बारे में जानकारी पाएँ
जाँचें कि आपकी डिवाइस AppleCare प्लान के तहत कवर है या नहीं और अपने AppleCare कवरेज की जानकारी पाएँ।
जाँचें कि आपकी डिवाइस AppleCare प्लान के तहत कवर है या नहीं
AppleCare कवरेज की जानकारी पाने के लिए, आप अपनी डिवाइस पर 'AppleCare और वारंटी' सेटिंग्स खोल सकते हैं। या, 'सेटिंग्स' में जाकर 'जनरल' चुनें, फिर 'AppleCare और वारंटी' चुनें। आप कवरेज के बारे में ऑनलाइन जानकारी पाते समय भी अपना प्लान ढूँढ सकते हैं।
अगर आपको अपना AppleCare प्लान नहीं मिलता है, तो जानें कि क्या करें
सभी AppleCare प्रोडक्ट सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।
अपने AppleCare कवरेज के एक्सपायर होने की तारीख ढूँढें
अपने iPhone या iPad पर, सेटिंग्स में जाएँ, फिर 'जनरल' पर टैप करें। 'AppleCare और वारंटी' पर टैप करें, फिर अपनी डिवाइस पर टैप करें।
अपने Mac पर, स्क्रीन के कोने में मौजूद Apple मेन्यू पर क्लिक करें। 'सिस्टम सेटिंग्स' चुनें, फिर 'जनरल' पर क्लिक करें। 'AppleCare और वारंटी' पर क्लिक करें, फिर अपनी डिवाइस चुनें।
mysupport.apple.com पर जाएँ और अपने Apple अकाउंट में साइन इन करें। फिर अपनी डिवाइस चुनें ताकि आप किस सहायता के लिए योग्य हैं, उसकी जानकारी देख सकें — जिसमें हार्डवेयर की मरम्मत और तकनीकी सहायता शामिल है।
एग्रीमेंट नंबर या कवरेज का प्रूफ़ प्राप्त करें
mysupport.apple.com पर जाएँ।
अपने Apple अकाउंट में साइन इन करें।
अपनी डिवाइस चुनें।
'कवरेज का प्रूफ़ देखें' पर क्लिक करें। अगर आपको अपना कवरेज प्रूफ़ नहीं दिखता है, तो पक्का करें कि आपने दो-कारक प्रमाणीकरण के साथ अपना Apple अकाउंट सेट अप किया है।
ज़्यादा मदद चाहिए?
हमें बताएँ कि क्या हो रहा है। हम सुझाव देंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।